Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, जानें अब क्या हैं नए रेट

    Updated: Sat, 23 May 2026 08:54 AM (IST)

    गोरखपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम जनता की जेब पर महंगाई का बोझ बढ़ गया है। शनिवार सुबह से लागू नई दरों के ...और पढ़ें

    पेट्रोलियम कंपनियों ने तीसरी बार बढ़ाए दाम। जागरण

    पेट्रोलियम कंपनियों ने तीसरी बार बढ़ाए दाम। जागरण

    HighLights

    1. गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े।

    2. पेट्रोल 99.53 रुपये, डीजल 92.90 रुपये प्रति लीटर।

    3. इस हफ्ते तीसरी बार हुई ईंधन की बढ़ोतरी।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। भीषण गर्मी के बीच आम जनता की जेब पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। पेट्रोलियम कंपनियों ने एक बार फिर ईंधन के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। इस हफ्ते में यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बढ़ाया गया है। नई दरें शनिवार सुबह से लागू हो चुकी हैं, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर उपभोक्ताओं को अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।

    कंपनियों द्वारा की गई इस ताजा बढ़ोतरी के बाद गोरखपुर में पेट्रोल अब 99.53 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है, जो 100 रुपये के आंकड़े से महज कुछ पैसे ही दूर है। वहीं, डीजल की कीमत बढ़कर 92.90 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पेट्रोल 86 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ।

    यह भी पढ़ें- Gonda Mega Block: विभिन्न तिथियों में निरस्त रहेंगी 33 ट्रेनें, 53 का बदल जाएगा मार्ग

    एक दिन पहले क्या थे रेट?
    इस बढ़ोतरी से ठीक एक दिन पहले (शुक्रवार तक) गोरखपुर में पेट्रोल 98.67 रुपये और डीजल 91.99 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा था। रातों-रात पेट्रोल में 86 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर का उछाल आने से वाहन चालकों और कारोबारियों में खासी नाराजगी देखी जा रही है।