Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में दो घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस, सड़क किनारे पड़ा रहा वृद्ध का शव

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 02:15 PM (IST)

    गोरखपुर के कौड़ीराम फोरलेन पर एक वृद्ध का शव मिलने के बाद गगहा और बांसगांव पुलिस दो घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही, जिससे शव सड़क किनारे पड़ा रहा। बा ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. कौड़ीराम फोरलेन पर मिला वृद्ध का शव।

    2. पुलिस दो घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही।

    3. शव की पहचान 70 वर्षीय संग्राम के रूप में हुई।

    जागरण सवाददाता, गगहा, (गोरखपुर)। कौड़ीराम फोरलेन पर हवेली होटल के पास गुरुवार को सड़क किनारे एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस घटना ने एक बार फिर से पुलिस की संवेदनहीनता और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गगहा और बांसगांव थाने की पुलिस घटनास्थल की सीमा तय करने में करीब दो घंटे तक उलझी रही, जिससे शव सड़क किनारे लावारिस हालत में पड़ा रहा।

    सूचना पाकर मौके पर पहुंची गगहा और बांसगांव थाने की पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रखकर पहले अपनी सीमा तय करने को प्राथमिकता दी। दोनों थानों की पुलिस काफी देर तक यह बहस करती रही कि संबंधित स्थान किस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है।

    क्षेत्राधिकार के इस अजीब खेल के कारण वृद्ध का शव धूप में दो घंटे तक सड़क किनारे ही पड़ा रहा। जबकि स्थानीय लोग मूकदर्शक बनकर पुलिसिया व्यवस्था पर नाराजगी जताते रहे। बाद में स्थिति स्पष्ट होने पर यह बात सामने आई कि घटनास्थल गगहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत है।

    इसके बाद पाण्डेयपार और सोहगौरा पुलिस चौकियों के बीच की सीमा को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी रही। लंबे इंतजार के बाद अंत में सोहगौरा चौकी प्रभारी ने मामले की जिम्मेदारी लेते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर विश्वविद्यालय दीक्षा समारोह में बोलीं राज्यपाल, 'समान अवसरों में बेटों से बेटियां निकल रहीं आगे, इस पर हो गंभीर मंथन'

    पुलिस की छानबीन के दौरान शव की पहचान 70 वर्षीय संग्राम, निवासी जयंतीपुर, थाना बांसगांव के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह बुधवार को घर से निकले थे। देर रात तक खोजबीन हुई, लेकिन उनका पता नहीं चला। गुरुवार दोपहर में पुलिस ने शव मिलने की सूचना दी।