गोरखपुर पुलिस के रोकने पर बदमाशों ने की फायरिंग, मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार
गोरखपुर के बेलीपार में पुलिस ने बाइक सवार तीन बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, जिस पर उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने घेराबंदी कर ...और पढ़ें

तीनों के पास दो तमंचा, पांच कारतूस, एक बाइक बरामद कर पुलिस ने भेजा जेल। जागरण
HighLights
पुलिस के रोकने पर बदमाशों ने की फायरिंग।
घेराबंदी कर तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार।
तमंचे, कारतूस और बाइक हुई बरामद।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। बाइक सवार युवकों ने पुलिस के रोकने पर फायरिंग कर दी। खुद को बचाते हुए घेराबंदी कर पुलिस उन्हें रोक दिया। यह मामला बेलीपार थाना के महोब बंधे की है। तीनों के पास से पुलिस ने दो तमंचा, पांच कारतूस और एक बाइक बरामद की।
थाने लाकर इनसे पूछताछ की गई। शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। दो आरोपितों पर पहले से कई मुकदमें दर्ज है।
सीओ बांसगांव अनुज सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भोर में 3:15 बजे बेलीपार पुलिस को बदमाशों द्वारा असलहा और कारतूस ले जाने की सूचना मिली थी। तत्काल उपनिरीक्षक इंद्रजीत कुशवाहा के साथ पुलिसकर्मी कौड़ीराम–गोरखपुर मार्ग पर स्थित महोब बंधे के पास पहुंचे।
कुछ देर बाद सफेद रंग की बाइक पर तीन संदिग्ध युवक उधर से जाते हुए दिखे। पुलिस ने उन्हें रोका तो तीनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। सतर्कता बरतते हुए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में तीनों बदमाशों की पहचान जितेंद्र निषाद निवासी जंगल अखलास कुंवर टोला खरोहवां थाना बेलीपार, आकाश निषाद निवासी एकला बाजार थाना गीडा तथा विनय निषाद निवासी भौवापार थाना बेलीपार के रूप में हुई है।
तीनों के पास से 315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस, 32 बोर की एक पिस्टल, तीन कारतूस, एक खोखा, बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। इसमे आकाश निषाद पर वर्ष 2019 में गीडा थाने में तथा विनय निषाद पर वर्ष 2016 व 2022 में बेलीपार थाने में पहले से मुकदमा दर्ज हैं। शस्त्र अधिनियम और जान से मारने की नीयत से फायरिंग के मामले में केस दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया।
तमंचे और कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार
रात्री गश्त के दौरान गीडा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस, 10 हजार रुपये नकद और बाइक बरामद हुई। पूछताछ में युवक की पहचान गीडा थाना के एकला बाजार निवासी धीरज साहनी के रूप में हुई। मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में बालू लदा ट्रालर दुकान में घुसा, पहिये के नीचे आने से सो रहे दुकानदार की मौत
प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि गुरुवार की रात पिपरौली चौकी प्रभारी पुलिसकर्मियों के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान संदिग्ध रूप से एक बाइक सवार युवक मिला।
उसे रोककर पूछताछ की गई तो सही से जबाब नहीं दे सका। तलाश में उसके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। अपराधिक इतिहासा जांचने पर उसके विरुद्ध गीडा और बेलीपार थाने में मुकदमा दर्ज मिला। आरोपित युवक को जेल भेज दिया गया है।