Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'जीजा ने साली की हत्या कर दी है'... अनजान फोन कॉल से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस तो मामला जान रह गई दंग

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 01:24 AM (IST)

    गोरखपुर में डायल 112 पर जीजा द्वारा साली की गोली मारकर हत्या की झूठी सूचना मिली। सहजनवा पुलिस और अधिकारी तुरंत बिडार गांव पहुंचे। गहन जांच के बाद पता ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    संवाद सूत्र, जागरण गोरखपुर। जीजा ने गोली मारकर अपनी साली की हत्या कर दी है। यह घटना विडार गांव में हुई है। डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद सहजनवा पुलिस के साथ ही अधिकारी गांव में पहुंच गई।

    फोन करने वाले का नंबर बंद होने की वजह से देर रात तक खोजबीन चली जिसमें पता चला कि सूचना झूठी है, इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

    रात नौ बजे युवती ने फोन किया। घबराई आवाज में घटना की सूचना देते हुए एक व्यक्ति का नाम बताया कि उसने अपनी साली की गोली मारकर हत्या कर दी है। सहजनवा थानेदार गांव में पहुंच गए। ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की, लेकिन किसी को भी ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं थी।

    इसके बाद पुलिस सीधे उस व्यक्ति के घर पहुंची, जिस पर साली की हत्या का आरोप लगाया गया था। घर पर केवल बुजुर्ग माता-पिता मिले। उन्होंने बताया कि उनका बेटा अपनी पत्नी के साथ मांगलिक कार्यक्रम में गया हुआ है।

    पुलिस ने युवक से फोन पर बात कराई तो उसने घटना से इनकार कर दिया। संदेह दूर करने के लिए पुलिस ने उसकी साली का नंबर लेकर उससे भी संपर्क किया। फोन पर साली ने बताया कि वह अपने पति के साथ ससुराल में सुरक्षित है और उसके साथ कोई घटना नहीं हुई है।

    एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि डायल 112 पर दी गई हत्या की सूचना झूठी थी। फोन करने वाले की तलाश चल रही है।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर BRD में होगी हीमोफीलिया की उन्नत जांच, नहीं जाना पड़ेगा लखनऊ

    खबरें और भी