Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर के मोहद्दीपुर सहित कई इलाकों में आज पांच घंटे कटेगी बिजली, जल्दी से निपटा ले जरुरी काम

    Updated: Wed, 20 May 2026 07:13 AM (IST)

    गोरखपुर में बुधवार को विभिन्न सुधार कार्यों के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मोहद्दीपुर, राप्तीनगर, करीम नगर, पादरी बाजार और दीवान बाज ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. मोहद्दीपुर, राप्तीनगर में सुबह 11 बजे से बिजली कटौती।

    2. सड़क निर्माण, चौड़ीकरण के कारण आपूर्ति बाधित रहेगी।

    3. करीम नगर, दीवान बाजार में भी बिजली गुल रहेगी।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मोहद्दीपुर के अधिशासी अभियंता सतीश कुमार जायसवाल ने बताया कि सुधार कार्यों के कारण हाइडिल कालोनी, चार फाटक, शिवाला नगर आदि इलाकों की आपूर्ति बुधवार को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक ठप रहेगी।

    राप्तीनगर के एसडीओ राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य होने के कारण राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र से जुड़ा रामजानकी नगर, मोती पोखरा व राप्तीनगर फेज तीन की आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक बंद रहेगी।

    विद्युत माध्यमिक कार्यखंड के अधिशासी अभियंता सुजीत गुप्ता ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र से जुड़ा करीम नगर व रेल विहार फीडर, इंडस्ट्रियल एस्टेट उपकेंद्र से जुड़ा पश्चिमी जनप्रिय फीडर, खोराबार उपकेंद्र से जुड़ा सूबा बाजार फीडर, शाहपुर उपकेंद्र से जुड़ा खरैया फीडर, भटहट उपकेंद्र से जुड़ा भटहट फीडर सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक ठप रहेगा।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर-नरकटियागंज रूट पर 20 मई से 9 जून तक ट्रैफिक ब्लॉक; कई ट्रेनें कैंसिल, एक्सप्रेस गाड़ियों का बदला रूट

    इसके अलावा पादरी बाजार, शाहपुर और खुटहन उपकेंद्रों की आपूर्ति दोपहर 12 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक ठप रहेगी। बक्शीपुर के एसडीओ पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि विरासत गलियारा में सड़क चौड़ीकरण के कारण कोतवाली, दीवान बाजार और मान चौराहा फीडर सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगा।