Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर-नरकटियागंज रूट पर 20 मई से 9 जून तक ट्रैफिक ब्लॉक; कई ट्रेनें कैंसिल, एक्सप्रेस गाड़ियों का बदला रूट

    Updated: Tue, 19 May 2026 06:56 PM (IST)

    रेलवे दोहरीकरण कार्य के कारण नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड पर 20 मई से 9 जून तक मेगा ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते कई सवारी और विशेष ट्रेनें रद कर ...और पढ़ें

    गोरखपुर-नरकटियागंज रेलवे रूट पर 20 मई से 9 जून तक मेगा ट्रैफिक ब्लॉक

    गोरखपुर-नरकटियागंज रेलवे रूट पर 20 मई से 9 जून तक मेगा ट्रैफिक ब्लॉक

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, बगहा। नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड पर अवस्थित यूपी के स्टेशन पिपराइच व उनौला के बीच रेलवे दोहरीकरण कार्य को लेकर आधा दर्जन सवारी गाड़ियों के परिचालन पर रेल प्रशासन ने ब्रेक लगा दिया है। इन सवारी गाड़ियों का परिचालन रद कर दिया गया है।

    पूर्वोत्तर रेलवे ने दोहरीकरण कार्य के तहत उनौला और पिपराइच स्टेशनों के बीच प्री इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू किया है। इस कार्य के लिए रेलवे प्रशासन ने 20 मई से 9 जून तक मेगा ट्रैफिक ब्लॉक लिया है।

    इसके कारण कई पैसेंजर और स्पेशल ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि अन्य ट्रेनों को बदले हुए रास्ते से चलाया जाएगा। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सुमित कुमार ने बताया कि परिवर्तित मार्ग वाली ट्रेनें मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर रूट से चलाई जाएंगी।

    ये हैं निरस्त सवारी गाड़ियां

    • 20 मई से नौ जून तक 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट पैसेंजर निरस्त रहेगी।
    • 20 मई से आठ जून तक 55096 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज पैसेंजर रद रहेगी।
    • 20 मई से आठ जून तक 55098 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज पैसेंजर नहीं चलेगी।
    • 20 मई से आठ जून तक 55048 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज पैसेंजर रद रहेगी।
    • 20 मई से आठ जून तक 55047 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट पैसेंजर नहीं चलेगी।
    • 20 मई से आठ जून तक 55039 नरकटियागंज-बढ़नी पैसेंजर निरस्त रहेगी।

    विशेष गाड़ियां भी रद

    • 28 मई और चार जून को 04010 दिल्ली-मोतिहारी स्पेशल नहीं चलेगी।
    • 30 मई और छह जून को 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली स्पेशल रद रहेगी।
    • 29 मई और पांच जून को 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल निरस्त रहेगी।
    • एक और आठ जून को 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल नहीं चलेगी।
    • 24 और 31 मई तथा पांच , सात जून को 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल रद रहेगी।
    • 26 मई तथा दो, सात और नौ जून को 05580 आनंद विहार टर्मिनस-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल निरस्त रहेगी।

    इन गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन

    • 21 मई को 15705 कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
    • दो और पांच जून को 15706 दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी।
    • 21 और 28 मई को 15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस का मार्ग बदला जाएगा।
    • 30 मई और पांच जून को 15002 देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
    • 20 मई और छह जून को 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस का मार्ग बदला जाएगा।
    • 21 मई को 15530 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
    • 24 और 31 मई तथा एक, सात, आठ जून को 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी।
    • पांच जून को 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
    • सात जून को 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें- बिहार में नरकटियागंज-सिकटा मेमू ट्रेनों की नई समय सारिणी जारी, यात्रियों को मिली राहत, कई ट्रेनें रद और डायवर्ट

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- छपरा होकर चलने वाली कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले जरूर चेक करें नया मार्ग और टाइमिंग