Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में नरकटियागंज-सिकटा मेमू ट्रेनों की नई समय सारिणी जारी, यात्रियों को मिली राहत, कई ट्रेनें रद और डायवर्ट

    Updated: Tue, 19 May 2026 06:40 PM (GMT+05:30)

    नरकटियागंज और सिकटा से चलने वाली मेमू ट्रेनों की नई समय सारिणी जारी कर दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। हालांकि, पिपराइच-उनौला रेलखंड पर का ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है। (फोटो-AI)

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है। (फोटो-AI)

    संवाद सहयोगी, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। नरकटियागंज तथा सिकटा से संचालित होने वाली दोनों मेमू पैसेंजर ट्रेनों की समय सारिणी घोषित कर दी गई है। रेल प्रशासन द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है, जिससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

    जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 63373 दरभंगा-रक्सौल-नरकटियागंज मेमू दरभंगा से शाम 6.45 बजे खुलेगी और रात 11.40 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

    इसके बाद रक्सौल से रात 11.55 बजे प्रस्थान कर 12.06 बजे भेलवा, 12.20 बजे सिकटा, 12.30 बजे मर्जदवा तथा 12.40 बजे गोखुला स्टेशन पर रुकते हुए रात 1.55 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 63374 नरकटियागंज-रक्सौल-दरभंगा मेमू नरकटियागंज से रात 2.35 बजे खुलेगी।

    यह ट्रेन 2.50 बजे गोखुला, 3 बजे मर्जदवा, 3.10 बजे सिकटा और 3.26 बजे भेलवा स्टेशन पर रुकते हुए 3.45 बजे रक्सौल पहुंचेगी। इसके बाद रक्सौल से सुबह 4.00 बजे खुलकर निर्धारित ठहरावों पर रुकते हुए सुबह 8.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

    इसी प्रकार गाड़ी संख्या 63313 मुजफ्फरपुर-रक्सौल-सिकटा मेमू मुजफ्फरपुर से शाम 6.40 बजे खुलेगी और रात 10.45 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

    रक्सौल से रात 11.00 बजे प्रस्थान कर 11.13 बजे भेलवा रुकते हुए 11.55 बजे सिकटा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 63314 सिकटा-रक्सौल-मुजफ्फरपुर मेमू सिकटा से सुबह 4 बजे खुलेगी तथा 4.15 बजे भेलवा रुकते हुए 4.37 बजे रक्सौल पहुंचेगी। इसके बाद रक्सौल से सुबह 5 बजे प्रस्थान कर निर्धारित ठहरावों पर रुकते हुए सुबह 9.35 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

    खबरें और भी

    रेलखंड पर ट्रैफिक ब्लाक से तीन पैसेंजर ट्रेनें आठ जून तक रद

    नरकटियागंज। पिपराइच और उनौला स्टेशन के बीच प्री-एनआई, एनआई और सीआरएस कार्य को लेकर रेल प्रशासन ने नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है।

    इसके तहत तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को आठ जून तक रद कर दिया गया है, जबकि कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

    रेल प्रशासन से जारी पत्र के अनुसार मंगलवार से नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड पर चलने वाली 55097/55098, 55047/55048 तथा 55096/55039 पैसेंजर ट्रेनें आगामी 8 जून तक रद रहेंगी।

    इस अवधि में केवल एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन 55095/55040 का परिचालन जारी रहेगा। वहीं एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन को लेकर अलग-अलग निर्देश जारी किए गए हैं।

    सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस का परिचालन एक दिन के लिए डायवर्ट किया गया है। जबकि अवध एक्सप्रेस, बापूधाम एक्सप्रेस, गांधीधाम एक्सप्रेस, गरीब रथ, जनसाधारण एक्सप्रेस और पूर्वांचल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को दो से पांच दिनों तक परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

    इसके अलावा इस रेलखंड से गुजरने वाली कई साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों को भी निर्धारित अवधि के लिए रद कर दिया गया है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

    यह भी पढ़ें- आठ साल बाद दरभंगा से नरकटियागंज तक शुरू हुई सीधी सवारी गाड़ी, यात्रियों को मिली बड़ी राहत

    यह भी पढ़ें- रेलवे का बड़ा फैसला, रक्सौल-नरकटियागंज और मुजफ्फरपुर-सिकटा मेमू सेवा शुरू