गोरखपुर के पादरी बाजार में सुबह पांच बजे से कटी बिजली, 15 हजार घरों में हाहाकार
गोरखपुर के पादरी बाजार में सड़क निर्माण के दौरान 33 हजार वोल्ट की भूमिगत बिजली लाइन कटने से शनिवार सुबह पांच बजे से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे 15 हजार ...और पढ़ें
HighLights
पादरी बाजार में सुबह 5 बजे से बिजली गुल।
सड़क निर्माण में 33 हजार वोल्ट लाइन कटी।
15 हजार घरों में बिजली-पानी का संकट।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पादरी बाजार में शनिवार सुबह पांच बजे से बिजली नहीं है। सड़क निर्माण के दौरान पादरी बाजार पुलिस चौकी के पास 33 हजार वोल्ट की भूमिगत लाइन कटने के कारण आपूर्ति में व्यवधान आया है। इस कारण 15 हजार घरों में में हाहाकार मचा हुआ है। सुबह से ही बिजली निगम के अभियंता गड़बड़ी की तलाश में जुटे हैं। सुबह से ही बिजली न रहने के कारण पानी का संकट खड़ा हो गया है।
पादरी बाजार उपकेंद्र को 132 केवी पारेषण उपकेंद्र एफसीआइ से बिजली मिलती है। एफसीआइ से पादरी बाजार पुलिस चौकी के पहले तक ओवरहेड लाइन के माध्यम से बिजली दी जाती है। इसके बाद पादरी बाजार पुलिस चौकी से ईस्टर्नपुर तक भूमिगत लाइन बिछाई गई है। आपूर्ति में कोई दिक्कत न हो इसके लिए दो लाइन बिछाई गई है। जिस जगह से भूमिगत लाइन गई है वहां पिपराइच फोरलेन का काम चल रहा है।
शनिवार सुबह बैक हो लोडर सड़क निर्माण के लिए खोदाई कर रहा था। इसी बीच 33 हजार वोल्ट की लाइन कट गई। अचानक धमाका हुआ तो चालक ने काम रोक दिया। बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद कर्मचारियों ने गड़बड़ी की तलाश शुरू की लेकिन काफी देर तक कुछ पता नहीं चला। इसके बाद केबल कटने की जानकारी हुई तो वैकल्पिक लाइन से आपूर्ति शुरू करने की कोशिश की गई। इस लाइन ने भी काम नहीं किया।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर चिड़ियाघर से गैंडा भागने की अफवाह से मची खलबली, सहम गए लोग
विद्युत माध्यमिक कार्यखंड के सहायक अभियंता अभिषेक प्रताप सिंह, पादरी बाजार के पूर्व जेई व वर्तमान में तारामंडल उपकेंद्र के जेई विजय सिंह मौके पर पहुंचे। केबल के कटे हिस्से की तलाश कराकर काम शुरू कराया गया।