Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर चिड़ियाघर से गैंडा भागने की अफवाह से मची खलबली, सहम गए लोग 

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 12:42 PM (IST)

    गोरखपुर में चिड़ियाघर से गैंडा भागने का एक फर्जी वीडियो फेसबुक पर वायरल होने से शहर में दहशत फैल गई। पुलिस जांच में यह वीडियो झूठा पाया गया और अफवाह फ ...और पढ़ें

    पुलिस ने बताया-  गोरखपुर का वीडियो नहीं है। फोटो- वीडियो ग्रैब

     पुलिस ने बताया- गोरखपुर का वीडियो नहीं है। फोटो- वीडियो ग्रैब   

    HighLights

    1. गोरखपुर चिड़ियाघर से गैंडा भागने का फर्जी वीडियो वायरल हुआ।

    2. फेसबुक पर प्रसारित वीडियो से शहर में दहशत फैल गई।

    3. पुलिस ने जांच में वीडियो को फर्जी पाया, कार्रवाई होगी।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। फेसबुक पर गोरखपुर चिड़ियाघर से गैंडा भागने का फर्जी वीडियो प्रसारित होने से शनिवार को शहर में खलबली मच गई। वीडियो में दावा किया गया कि 23 जुलाई की शाम गैंडा चिड़ियाघर से निकलकर लोगों पर हमला कर रहा है। वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर फैलते ही खासकर तारामंडल क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। जांच में पुलिस ने वीडियो को फर्जी पाया।

    'मनीष भाई' नाम की फेसबुक आइडी से प्रसारित पोस्ट में दावा किया गया कि 23 जुलाई की शाम 4:10 बजे गोरखपुर चिड़ियाघर से गैंडा भाग गया। पोस्ट में यह भी लिखा गया कि गैंडे के हमले में आठ लोग घायल हो गए। साथ में साझा किए गए वीडियो में गैंडा लोगों को दौड़ाता और एक बाइक को क्षतिग्रस्त करता दिखाई दे रहा है। महिलाएं और युवक जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं।

    वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ तो तारामंडल और आसपास के इलाकों के लोग घबरा गए। कई लोगों ने एक-दूसरे को वीडियो भेजकर जानकारी लेनी शुरू कर दी। कुछ लोगों ने पुलिस और परिचितों से भी इसकी सत्यता जानने का प्रयास किया।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में मानव तस्करी की जांच अटकी, विदेश मंत्रालय तक पहुंचा मामला

    मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने चिड़ियाघर प्रशासन से संपर्क कर सत्यापन कराया। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। जांच में स्पष्ट हुआ है कि प्रसारित वीडियो गोरखपुर चिड़ियाघर का नहीं है। फर्जी पोस्ट की जांच कराई जा रही है और अफवाह फैलाने वाले के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी