Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में रुस्तमपुर उपकेंद्र पूरी रात रहा बंद, उपभोक्ताओं ने किया हंगामा; शराब पीकर सोया था कर्मचारी

    Updated: Thu, 21 May 2026 07:20 AM (IST)

    गोरखपुर के रुस्तमपुर उपकेंद्र में 33 हजार वोल्ट की लाइन में खराबी के कारण पूरी रात बिजली गुल रही, जिससे 15 हजार से अधिक घरों में अंधेरा छा गया। गुस्सा ...और पढ़ें

    HighLights

    1. रुस्तमपुर उपकेंद्र में 33 हजार वोल्ट लाइन में खराबी।

    2. बिजली न आने पर उपभोक्ता उपकेंद्र पर पहुंचे।

    3. कर्मचारी शराब के नशे में मिला, लोगों ने किया हंगामा।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। भीषण गर्मी में बिजली का संकट बढ़ने लगा है। गोरखपुर का प्रमुख उपकेंद्र रुस्तमपुर बुधवार रात 33 हजार वोल्ट की लाइन में गड़बड़ी के कारण बंद हो गया। देर रात तक बिजली नहीं आई तो लोग उपकेंद्र पर पहुंच गए। यहां कर्मचारी शराब के नशे में मिला। पूरी रात उपकेंद्र में हंगामा चलता रहा। तड़के चार बजे बिजली आई लेकिन थोड़ी देर में चली गई। इसके बाद बिजली नहीं आई है। लोगों ने अवर अभियंता और एसडीओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की है।

    रुस्तमपुर उपकेंद्र से 15 हजार से ज्यादा घरों को बिजली दी जाती है। इस उपकेंद्र को 132 केवी पारेषण उपकेंद्र बरहुआ से आपूर्ति दी जाती है। बुधवार रात तकरीबन 10 बजे उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। जांच में पता चला कि 33 हजार वोल्ट की लाइन में गड़बड़ी आ गई है।

    इसके बाद उपभोक्ताओं को बताया गया कि आधे घंटे में बिजली आ जाएगी लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हुई। रात 12 बजे के बाद भी बिजली नहीं आई तो उपभोक्ता उपकेंद्र पर पहुंचने लगे। यहां कर्मचारी शराब के नशे में मिला। इसके बाद उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूटने लगा।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर के मोहद्दीपुर सहित कई इलाकों में आज पांच घंटे कटेगी बिजली, जल्दी से निपटा ले जरुरी काम

    उपभोक्ताओं ने हंगामा किया लेकिन बिजली निगम का कोई भी अभियंता मौके पर नहीं पहुंचा। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एसडीओ और जेई ने पूरे साल सुधार का कोई कार्य नहीं कराया। अब बिजली की मांग बढ़ी है तो व्यवस्था पटरी से उतरने लगी है। दोनों अभियंताओं ने उपभोक्ताओं को उनके हाल पर छोड़ दिया है। सुधार के लिए उनके पास कोई प्लान नहीं है।

    खबरें और भी