गोरखपुर जंक्शन पर हूटर बजते ही मचा हड़कंप, रेलवे ने परखी आपातकालीन तैयारी
गोरखपुर में मानीराम-आनंदनगर रेलमार्ग पर ट्रेन दुर्घटना की सूचना पर हड़कंप मच गया। दोपहर 12 बजे हूटर बजते ही रेलवे सुरक्षा बल, मेडिकल स्टाफ और एसपीएआरट ...और पढ़ें

मॉकड्रिल की सूचना पर समपार फाटक पर पहुंची रेलवे की टीम। सूवि
HighLights
गोरखपुर में ट्रेन दुर्घटना की सूचना पर बजा हूटर।
रेलवे ने आपातकालीन प्रतिक्रिया का सफल मॉकड्रिल किया।
एसपीएआरटी और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। लखनऊ मंडल के गोरखपुर-आनंनगर रेलमार्ग पर मानीराम से आगे समपार फाटक पर ट्रेन दुर्घटना की सूचना पर गोरखपुर में हूटर बजते ही हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल के जवान, मेडिकल स्टाफ, संबंधित इंजीनियर, अधिकारी और कर्मचारी तथा सिविल पुलिस रवाना हो गई।
सेल्फ प्रोपेल्ड एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एसपीएआरटी) भी गोरखपुर यार्ड से रवाना हो गई। मौके पर पता चला कि लखनऊ मंडल प्रशासन ने अपनी तैयारियों को परखने के लिए माकड्रिल आयोजित की थी।
दोपहर 12 बजे गोरखपुर जंक्शन पर अचानक हूटर बजा। स्टेशन पर कार्यरित रेलकर्मी और अधिकारी ही नहीं यात्री भी परेशान हो उठे। सब एक-दूसरे से पूछने लगे क्या हुआ है। रेलकर्मियों को सूचना मिली कि मानीराम और पीपीगंज के बीच समपार फाटक पर मालगाड़ी से एक एक ट्रैक्टर ट्राली टकरा गई है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर बार चुनाव में हुए बवाल में दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराया हत्या की कोशिश व लूट का केस, जांच में जुटी पुलिस
इस दुर्घटना में छह वैगन पटरी से उतर गए हैं। आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही एसपीएआरटी संबंधित इंजीनियरों, सुवरवाजरों, सुरक्षा बल, कर्मचारियों और मेडिकल स्टाफ के साथ दोपहर 12:15 बजे रवाना हो गई।
स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। गोरखपुर ही नहीं आसपास के छोटे स्टेशनों से भी रेलकर्मी पहुंच गए। गेटमैन ने बताया कि लखनऊ के वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी के निर्देश पर माकड्रिल की गई थी। एक बजे के आसपास माकड्रिल की समाप्ति की घोषणा कर दी गई।