Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में छातों से आगे निकले स्टाइलिश रेनकोट, युवाओं की बनी पहली पसंद

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 08:30 AM (IST)

    गोरखपुर में लगातार वर्षा के कारण स्टाइलिश रेनकोट की बिक्री में भारी उछाल आया है, युवा अब छातों की बजाय इन्हें पसंद कर रहे हैं। पारदर्शी, जैकेट स्टाइल ...और पढ़ें

    कॉलेज छात्रों, नौकरीपेशा व बाइक सवारों में छाते का क्रेज घटा। जागरण

    कॉलेज छात्रों, नौकरीपेशा व बाइक सवारों में छाते का क्रेज घटा। जागरण

    HighLights

    1. गोरखपुर में स्टाइलिश रेनकोट की बिक्री में भारी उछाल।

    2. युवा, नौकरीपेशा और बाइक चालक रेनकोट को प्राथमिकता दे रहे।

    3. पारदर्शी, जैकेट स्टाइल रेनकोट की मांग सबसे अधिक।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। लगातार हो रही वर्षा ने शहर के बाजार में रेनकोट की बिक्री को रफ्तार दे दी है। इस बार केवल छाते ही नहीं, बल्कि स्टाइलिश रेनकोट भी ग्राहकों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं।

    खासकर कालेज जाने वाले युवा, नौकरीपेशा लोग और दोपहिया वाहन चालक छाते के बजाय रेनकोट खरीदना अधिक सुविधाजनक और आकर्षक मान रहे हैं। यही वजह है कि पारदर्शी, जैकेट स्टाइल, लाग कोट और टू-पीस रेनकोट की मांग सबसे अधिक है। घंटाघर, पांडेयहाता, गोलघर, असुरन और मोहद्दीपुर के बाजार में समय छाता व रेनकोट की खूब बिक्री हो रही है।

    कारोबारियों के अनुसार पिछले सप्ताह हुई लगातार वर्षा के बाद रेनकोट की बिक्री में करीब दोगुणी तेजी आइ है। युवाओं के साथ महिलाओं और बच्चों के लिए भी नए डिजाइन बाजार में उपलब्ध हैं।

    रेनकोट कारोबारी राजेश वर्मा बताते हैं कि पहले ग्राहक केवल वर्ष से बचाव के लिए रेनकोट खरीदते थे, लेकिन अब डिजाइन और ब्रांड को भी महत्व दे रहे हैं। पारदर्शी और स्पोर्ट्स लुक वाले रेनकोट सबसे ज्यादा बिक रहे हैं।

    कारोबारी विकास का कहना है कि बाइक चलाने वालों में टू-पीस रेनकोट की मांग सबसे अधिक है। छाता तेज हवा और ट्रैफिक में परेशानी पैदा करता है, जबकि रेनकोट अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक साबित हो रहा है।

    यह भी पढ़ें- यूपी में बिजली बिल देखने के लिए अब ओटीपी की झंझट खत्म, नाम और उपभोक्ता कनेक्शन नंबर ही काफी

    छात्रा व रेनकोट विक्रेता नसीम के अनुसार महिलाओं के लिए हल्के रंगों और बच्चों के लिए कार्टून प्रिंट वाले रेनकोट की अच्छी बिक्री हो रही है। आनलाइन ट्रेंड के कारण ग्राहक अब नए डिजाइन और बेहतर गुणवत्ता की मांग कर रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि साधारण रेनकोट 250 से 500 रुपये, बेहतर गुणवत्ता वाले 700 से 1,200 रुपये तथा प्रीमियम ब्रांडेड रेनकोट 1,500 रुपये तक उपलब्ध हैं। वहीं, अच्छी गुणवत्ता वाले फोल्डिंग छाते 300 से 700 रुपये तक में बिक रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक वर्षा का सिलसिला जारी रहा तो रेनकोट की बिक्री में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

    खबरें और भी