Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में बिजली बिल देखने के लिए अब ओटीपी की झंझट खत्म, नाम और उपभोक्ता कनेक्शन नंबर ही काफी

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 07:57 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में अब बिजली का बिल देखने और डाउनलोड करने के लिए ओटीपी की आवश्यकता नहीं होगी। उपभोक्ता कनेक्शन नंबर और जिले के नाम से उत्तर प्रदेश पावर क ...और पढ़ें

    मोबाइल नंबर अपडेट न होने के कारण उपभोक्ताओं को हो रही थी बहुत दिक्कत। सांकेतिक तस्वीर

    मोबाइल नंबर अपडेट न होने के कारण उपभोक्ताओं को हो रही थी बहुत दिक्कत। सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. बिजली बिल देखने के लिए ओटीपी की जरूरत नहीं।

    2. यूपीपीसीएल वेबसाइट पर आसानी से बिल डाउनलोड करें।

    3. कनेक्शन नंबर, जिले से मिलेगी बिल की जानकारी।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। बिजली बिल देखने के लिए अब ओटीपी की जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट पर बिजली का बिल आसानी से देखा और डाउनलोड किया जा सकेगा। बिजली निगम ने बिल की व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। पहले बिल का ब्योरा देखने और डाउनलोड करने के लिए ओटीपी की जरूरत होती थी। इससे उपभोक्ताओं को काफी आसानी हो गई है। अभियंताओं को भी बिल देखने में सहूलियत हो गई है।

    बिजली निगम के वेबसाइट पर बिजली का बिल भी उपलब्ध होता है। उपभोक्ता कनेक्शन नंबर और जिले के नाम के आधार पर बिल के लिए वेबसाइट पर क्लिक करते हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिल डाउनलोड हो जाता है।

    पहले ओटीपी पर आधारित व्यवस्था थी। वेबसाइट पर कनेक्शन नंबर और जिला दर्ज करने के बाद बकाये बिल की कुल राशि से जुड़ी सूचना तो दिखती थी लेकिन जब बिल डाउनलोड करने की बारी आती थी तो ओटीपी का संदेश आ जाता था।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में जारी है वर्षा का सिलसिला, जुलाई के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा मानसून

    जिन उपभोक्ताओं का सही मोबाइल नंबर उनके कनेक्शन संख्या पर दर्ज है उनको तो कोई दिक्कत नहीं होती थी लेकिन जिनका मोबाइल नंबर नहीं दर्ज रहता, उनके पास ओटीपी नहीं आ पाता। इस कारण बिजली बिल से जुड़ी जानकारी नहीं मिल पाती थी। इसे देखते हुए बिजली निगम ने नई व्यवस्था बनाई है।

    खबरें और भी

    बिजली निगम की वेबसाइट से कोई भी उपभोक्ता कनेक्शन नंबर के आधार पर बिजली का बिल बना सकता है। इस व्यवस्था का लाभ उपभोक्ता उठाते हें। व्यवस्था सुचारु रूप से चले, इसके लिए बिजली निगम के अभियंता लगातार काम कर रहे हैं।

    -

    -रणजीत चौधरी, अधीक्षण अभियंता शहर