Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में राप्ती पुल के पास धंसी सड़क, पीडब्लूडी ने की बैरिकेडिंग

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 11:54 AM (IST)

    गोरखपुर में लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर राप्ती नदी पुल के पास सड़क धंस गई है, जिससे गायत्री शक्तिपीठ का मुख्य द्वार अंदर चला गया। लोक निर्माण व ...और पढ़ें

    राष्ट्रीय राजमार्ग राप्ती नदी पर बने पुल के पास सड़क धंस गई है। फाइल फोटो

    राष्ट्रीय राजमार्ग राप्ती नदी पर बने पुल के पास सड़क धंस गई है। फाइल फोटो

    HighLights

    1. गोरखपुर में राप्ती नदी पुल के पास सड़क धंसी।

    2. गायत्री शक्तिपीठ का मुख्य द्वार भी सड़क में समाया।

    3. सेतु निगम पुल निर्माण के कारण हुआ यह हादसा।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग राप्ती नदी पर बने पुल के पास सड़क धंस गई है। सड़क धंसने के कारण गायत्री शक्तिपीठ का मुख्य द्वार पर उसके अंदर चला गया है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क के धंसे चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी है। पुल के पास बैरिकेडिंग होने से जाम लगने लगा है।

    प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दो दिन पहले वर्षा के बीच गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य गेट के सामने लखनऊ राजमार्ग पर सड़क धंसने लगी। गनीमत रही कि उस समय ज्यादा वाहन नहीं चल रहे थे। सड़क धंसने लगी तो लोगों ने शोर मचाना शुरू किया।

    इससे वाहन सवार सतर्क होकर आगे बढ़ने लगे। सड़क तकरीबन 10 वर्ग फीट क्षेत्रफल में धंसी है।
    लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता संजय गुप्ता ने कहा कि सेतु निगम पुल का काम करा रहा है। मिट्टी हटने के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी खिसक गई। इससे सड़क धंस गई। इसे सही कराया जाएगा।

    सेतु निगम बना रहा पुल
    जहां सड़क धंसी है उससे तकरीबन 50 मीटर आगे नदी की तरफ सेतु निगम पुल का निर्माण करा रहा है। पुल नदी के दोनों तरफ पुराने पुल के बगल में तैयार हो रहा है। लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं का कहना है कि पुल निर्माण के कारण मिट्टी बहने से सड़क के किनारे की मिट्टी खिसक गई। इस कारण सड़क धंस गई।

    यह भी पढ़ें- बनारस का 28, गोरखपुर का 12 रुपये बढ़ा किराया, कांवर यात्रा के तहत 30 जुलाई से डायवर्ट होंगी रोडवेज बसें


    सेतु निगम की बैरिकेडिंग लगाई
    लोक निर्माण विभाग नौसढ़ से पैडलेगंज तक राष्ट्रीय राजमार्ग को छह लेन में बदल रहा है। राप्ती नदी पर दो नए पुल बनने के बाद सिक्सलेन सड़क बनाने का काम पूरा होना है। जब सड़क धंसी तो लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने बगल में चल रहे पुल निर्माण के पास रखे सेतु निगम की बैरिकेडिंग उठवाई और सड़क के किनारे लगा दी।

    खबरें और भी