Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में शोहदे से तंग छात्रा ने छोड़ा स्कूल, चौकीदार ने किशोरी से की छेड़खानी

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 09:41 AM (IST)

    गोरखपुर में शोहदों से परेशान एक छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया, जबकि एक अन्य घटना में थाने के चौकीदार पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुलिस ने द ...और पढ़ें

    AI Image

    AI Image

    HighLights

    1. गोरखपुर में शोहदों से तंग छात्रा ने स्कूल छोड़ा।

    2. थाने के चौकीदार पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप।

    3. पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज किया।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। जिले में बेटियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। गुलरिहा और हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्रों में सामने आए दो अलग-अलग मामलों में स्कूल आने-जाने वाली छात्रा और एक किशोरी से छेड़छाड़, धमकी और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगे हैं।

    एक मामले में छात्रा ने शोहदों की हरकतों से परेशान होकर स्कूल जाना छोड़ दिया, जबकि दूसरे मामले में थाने के चौकीदार पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी के पिता ने गुलरिहा थाना पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि पड़ोस के दो युवक काफी समय से स्कूल आते-जाते उनकी बेटी से छेड़छाड़ कर रहे हैं। लगातार उत्पीड़न से परेशान बेटी ने स्कूल जाना तक छोड़ दिया।

    आरोप है कि युवकों ने बेटी कोई वीडियो बना रखा है और उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। गुलरिहा थाना प्रभारी जे.पी. पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

    खबरें और भी

    हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी के पिता ने थाने के चौकीदार उमेश शर्मा छेड़खानी व पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे किशोरी को अंडा खिलाने के बहाने चौकीदार अपने संग स्थानीय चौराहे पर ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की।

    घर पहुंचकर किशोरी ने घटना की जानकारी परिवार को दी। परिजनों ने विरोध किया तो आरोपित ने जान-माल की धमकी दी। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रेम नारायण सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोप की जांच कराई जा रही है।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में चोरों का आतंक, छत का फाटक और दीवार तोड़कर नकदी-जेवर चोरी


    एक मामले में मुकदमा, दूसरे में कराया समझौता
    लड़कियों से छेड़खानी करने के एक मामले में गोला पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया जबकि दूसरे में समझौता करा दिया। एक मामले में युवती की मां ने गांव के एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी, जबरन शादी का दबाव और तेजाब डालने की धमकी के आरोप लगाया था इस मामले में पुलिस ने आरोपित पर मुकदमा दर्ज किया है।

    वहीं कस्बे में इंटर कालेज की छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि मामले की छेड़खानी के मामले में समझौता कराने की जानकारी नहीं है। आरोप की जांच कराई जाएगी।