गोरखपुर में एसएसपी का बड़ा एक्शन, दो चौकी प्रभारी समेत 42 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने पुलिसिंग में लापरवाही और खराब कार्य व्यवहार के चलते बड़ी कार्रवाई की। गोरखपुर में दो चौकी प्रभारियों सहित 42 पुलिसकर्मियों को ला ...और पढ़ें

कार्य व्यवहार और अनुशासन में कमी पर एसएसपी की बड़ी कार्रवाई। जागरण
HighLights
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने की बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई।
दो चौकी प्रभारियों समेत 42 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर।
लापरवाही और खराब कार्य व्यवहार पर लिया एक्शन।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पुलिसिंग में लापरवाही और कार्य व्यवहार ठीक न मिलने पर एसएसपी डा. कौस्तुभ ने शुक्रवार की रात बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की। विश्वविद्यालय और ट्रांसपोर्टनगर चौकी प्रभारियों समेत सात उपनिरीक्षकों (दारोगा), दो मुख्य आरक्षियों और 33 आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।
एसएसपी ने विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी गिरीश मिश्र, ट्रांसपोर्टनगर चौकी प्रभारी विजय प्रताप सिंह, कैंट थाने में तैनात शशि रंजन, गुलरिहा के अभिषेक कुशवाहा, खजनी के ओमप्रकाश, कैंपियरगंज के अमित सिंह तथा रामगढ़ताल के उपेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। कार्रवाई की जद में गोरखनाथ के मुख्य आरक्षी राजेश सिंह तथा कोतवाली के मुख्य आरक्षी आशुतोष यादव भी आए।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर के पादरी बाजार में सुबह पांच बजे से कटी बिजली, 15 हजार घरों में हाहाकार
इनके अलावा तिवारीपुर, एम्स चौकी, शाहपुर, गगहा, खजनी, कैंपियरगंज, झंगहा, गीडा, सहजनवा, बेलघाट, सिकरीगंज, चिलुआताल, रामगढ़ताल, बेलीपार, पिपराइच, उरुवा, राजघाट, कैंट, गुलरिहा, गोला, बड़हलगंज और चौरीचौरा में तैनात कुल 33 आरक्षियों को भी लाइन हाजिर किया गया। एसएसपी डा. कौस्तुभ ने बताया कि यह कार्रवाई कार्य व्यवहार और अनुशासन संतोषजनक न मिलने के कारण की गई है।