Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर के गोलघर में छत पर चढ़कर युवक ने किया पथराव, 45 मिनट तक थमी रही रफ्तार

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 12:12 PM (GMT+05:30)

    गोरखपुर के गोलघर में एक युवक ने छत पर चढ़कर राहगीरों पर ईंट-पत्थर बरसाए, जिससे 45 मिनट तक अफरा-तफरी और यातायात बाधित रहा। पुलिस और दमकल विभाग ने युवक ...और पढ़ें

    HighLights

    1. गोलघर में युवक ने छत से राहगीरों पर पथराव किया।

    2. 45 मिनट तक इलाके में यातायात बाधित, अफरा-तफरी।

    3. पुलिस-दमकल टीम ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा, हिरासत में।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोलघर इलाके में मंगलवार की देर रात एक युवक ने मकान की छत पर चढ़कर राहगीरों पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। अचानक हुई इस घटना से करीब 45 मिनट तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

    पथराव से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारकर हिरासत में ले लिया।

    घटना गोलघर स्थित काली मंदिर के पास पेट्रोल पंप के पीछे की सड़क की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 11 बजे युवक अचानक एक मकान की छत पर चढ़ गया और नीचे से गुजर रहे राहगीरों पर लगातार ईंट-पत्थर फेंकने लगा। इससे इलाके में दहशत फैल गई। आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

    सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) संतोष कुमार राय के नेतृत्व में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार पथराव करता रहा। इसके बाद दमकल कर्मियों ने सीढ़ी और रस्से की मदद से छत पर पहुंचकर युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में दो हजार सीसी कैमरे खंगालने पर मिले स्कॉर्पियो चोर, बिहार से बरामद हुई गाड़ी

    पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आसपास का क्षेत्र खाली कराकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की। सीएफओ संतोष कुमार राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक के नशे में होने की आशंका है। इसकी पुष्टि चिकित्सकीय परीक्षण के बाद ही हो सकेगी। पथराव में किसी राहगीर को चोट नहीं आई। पुलिस युवक को थाने ले गई है और उसके परिजनों को बुलाकर पूछताछ कर रही है। घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।