विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में मोबाइल देखने पर मां ने डांटा तो छोटी बहन संग घर से निकल गई किशोरी, तलाश में जुटी पुलिस

Updated: Mon, 31 Aug 2026 09:51 PM (IST)

मोबाइल देखने पर मां की डांट से नाराज होकर एक किशोरी अपनी छोटी बहन के साथ गोरखपुर स्थित घर से ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. मां की डांट से नाराज किशोरी छोटी बहन संग घर से निकली।

  2. परिजनों ने काफी तलाश के बाद अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों बहनों को ढूंढ रही है।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मोबाइल फोन देखने को लेकर मां की डांट से नाराज किशोरी अपनी छोटी बहन को लेकर घर से निकल गई। दोनों बहनों के काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं चल सका। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से मदद मांगी। मामले में पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दोनों बहनों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना 27 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे की है। मूलरूप से सिवान, बिहार का रहने वाला परिवार पिछले करीब तीन वर्ष से नंदानगर के पास किराये का कमरा लेकर रह रहा है। परिवार के मुताबिक किशोरी मोबाइल फोन देख रही थी। इसी बात को लेकर मां ने उसे डांट दिया। नाराज 15 वर्षीय किशोरी अपनी छोटी बहन को साथ लेकर घर से निकल गई। इसके बाद दोनों वापस नहीं लौटीं।

परिवार के लोगों ने पहले खोजबीन की,पता न चलने पर सोमवार को एम्स थाने में अज्ञात पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। एक दिन पहले महादेव झारखंडी कालोनी में रहने वाली किशोरी को मां ने फोन पर बातचीत करने के लिए डांटा तो वह 100 फीट ऊंचे पानी की टंकी पर चढ़ गई और तीन घंटे तक ऊपर ही बैठी रही थी। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि सीसी कैमरा फुटेज की मदद से दोनों बहनों को ढूंढा जा रहा है। जल्द ही उन्हें सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर जीडीए का बड़ा फैसला, 3 नगर पंचायतों और 233 गांवों में अब आसानी से पास होंगे नक्शे

यह भी पढ़ें- गोरखपुर कैंट-उनौला डबल लाइन की प्री एनआइ शुरू, ट्रेनों का संचालन प्रभावित; यहां देखें पूरा शेड्यूल