Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप के लिए गोरखपुर में जुटेंगे 900 पहलवान, तीन दिवसीय प्रतियोगिता का होगा आयोजन

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 07:57 PM (IST)

    गोरखपुर में पूर्व विधायक रवींद्र सिंह व भारत भीम जनार्दन सिंह की स्मृति में सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन होगा। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ ने इ ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. गोरखपुर में सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप को मिली मंजूरी।

    2. तीन दिवसीय प्रतियोगिता में लगभग 900 पहलवान लेंगे हिस्सा।

    3. पुरुष, महिला फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्पर्धाएं होंगी।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पूर्व विधायक रवींद्र सिंह व भारत भीम जनार्दन सिंह की स्मृति में आयोजित होने वाली सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप के गोरखपुर में आयोजन का रास्ता साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ ने इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के लगभग 900 पहलवान अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगे। इनमें करीब 700 पुरुष और 200 महिला पहलवान शामिल होंगे।

    प्रतियोगिता के आयोजन सचिव एवं भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष आदित्य सिंह 'आगू' ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन तथा महिला वर्ग की फ्री स्टाइल स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयन का अवसर भी मिलेगा।

    उन्होंने बताया कि आयोजन समिति ने प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू कर दी हैं। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, परिवहन, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की जाएगी ताकि सभी प्रतिभागियों को बेहतर खेल वातावरण मिल सके।

    आदित्य सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल पदक जीतना नहीं, बल्कि प्रदेश में पारंपरिक भारतीय खेल कुश्ती को नई पहचान और नई ऊर्जा देना भी है। गोरखपुर लंबे समय से खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है और इस आयोजन से पूर्वांचल के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा।

    प्रतियोगिता की तिथि, आयोजन स्थल और विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा आयोजन समिति की आगामी बैठक में की जाएगी। प्रतियोगिता में पुरुष फ्री स्टाइल के 57 से 125 किलोग्राम, ग्रीको रोमन के 55 से 130 किलोग्राम तथा महिला फ्री स्टाइल के 50 से 77 किलोग्राम तक के विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले होंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अंबेडकरनगर में 1130 शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा का तोहफा, परिजनों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज