Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर वैभव हत्याकांड: छठे आरोपित की गिरफ्तारी, पुलिस की साख पर भारी

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 03:57 PM (IST)

    पुलिस खजनी के बहुचर्चित वैभव हत्याकांड के पांच आरोपियों को पकड़ चुकी है, लेकिन छठे आरोपी सतीश भट्ट की गिरफ्तारी अभी भी चुनौती बनी हुई है। पीड़ित परिवा ...और पढ़ें

    अब तक छह जिलों में दबिश दे चुकीं पुलिस टीमें। जागरण

    अब तक छह जिलों में दबिश दे चुकीं पुलिस टीमें। जागरण

    HighLights

    1. छठा आरोपी सतीश भट्ट अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर।

    2. पुलिस की आठ टीमें छह जिलों में दे रही हैं दबिश।

    3. पीड़ित परिवार और नेता पुलिस की कार्यशैली पर उठा रहे सवाल।

    संवाद सूत्र, उरुवा बाजार, (गोरखपुर)। पुलिस ने खजनी के बहुचर्चित वैभव हत्याकांड की गुत्थी तो सुलझा ली, लेकिन छठे आरोपित की गिरफ्तारी उसके लिए चुनौती बन गई है। पांच छह जिलों में दबिश देने के बाद भी पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी है। अब पुलिस की आठ टीमें रिश्तेदारों एवं संबंधियों पर नजर जमाए है। घटना के 120 घंटे बाद भी मुख्य आरोपित के भाई की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार में गुस्सा है। विपक्षी पार्टियों के नेता भी इसे लेकर पुलिस की साख पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

    अधिकारी-नेता न्याय दिलाने का ढाढ़स बंधा रहे हैं, लेकिन भरोसा दरक रहा है। शनिवार को एडीएम प्रशासन वैभव शर्मा, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डीके पुरी, उपजिलाधिकारी आनंद कुमार कटारिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपांशी राठौर, तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह ने एक घंटे तक पीड़ित परिवार की पीड़ा सुनी और आश्वासन दिया।

    इस दौरान उनकी ओर से छठे आरोपित की गिरफ्तारी न होने को लेकर सवाल खड़ा किया गया। पुलिस सप्ताह के भीतर चार्जशीट दाखिल करने का दावा कर रही है, लेकिन छठे आरोपित की गिरफ्तारी न होने तक चार्जशीट दाखिल करना संभव नहीं होगा।

    मुख्य आरोपित सर्वेश भट्ट के भाई सतीश भट्ट की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की आठ टीमें प्रयागराज, बस्ती सहित छह जिलों में दबिश दे चुकी हैं। अफसरों से वार्ता में पीड़ित परिवार मुख्य आरोपित को फांसी के फंदे तक पहुंचाने की मांग करता रहा। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डीके पुरी ने कहा कि विश्वास कीजिए, घटना में शामिल कोई आरोपित नहीं बचेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर वैभव हत्याकांड में नहीं थम रहा आक्रोश, संदिग्धों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    दिन भर चलता रहा नेताओं का आना-जाना

    शनिवार को कुशीनगर के हाटा विधान सभा क्षेत्र के विधायक मोहन वर्मा ने पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और न्याय का भरोसा दिया। उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सहला अग्रहरी, उपाध्यक्ष प्रेम लता चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, ओमेंद्र पाण्डेय, सूरज यादव, जितेंद्र विश्वकर्मा व सच्चिदानंद तिवारी आदि ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढाढ़स बंधाया।

    बच्चों की सुरक्षा को लेकर हर चेहरे पर चिंता
    वैभव हत्याकांड के बाद कस्बे का हर परिवार बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। पड़ोसियों से भरोसा उठ गया है। अब सभी लोग खुद रोज अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने और वापस लाने जा रहे हैं। नतीजन हर स्कूल पर सुबह और शाम बच्चों के अभिभावकों का जमावड़ा लग रहा है।