Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर वैभव हत्याकांड में नहीं थम रहा आक्रोश, संदिग्धों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 08:31 AM (IST)

    गोरखपुर के खजनी में सराफा व्यापारी के बेटे वैभव वर्मा की हत्या को लेकर परिजनों और व्यापारियों में आक्रोश बरकरार है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार को ग ...और पढ़ें

    वैभव की हत्या से बेसुध दादी द्रोपती देवी को ढाढस सांत्वना देती महिलाएं । जागरण

    वैभव की हत्या से बेसुध दादी द्रोपती देवी को ढाढस सांत्वना देती महिलाएं । जागरण

    HighLights

    1. गोरखपुर वैभव हत्याकांड: परिजनों और व्यापारियों में गहरा आक्रोश।

    2. मुख्य आरोपी सहित चार गिरफ्तार, अन्य संदिग्धों की तलाश जारी।

    3. पीड़ित परिवार व व्यापारी निष्पक्ष कार्रवाई, न्याय की मांग पर अड़े।

    संवाद सूत्र, उरुवा बाजार, (गोरखपुर)। खजनी में सराफा व्यापारी हनुमान वर्मा के 10 वर्षीय पुत्र वैभव वर्मा के अपहरण और हत्या की घटना को लेकर परिजनों और व्यापारियों में आक्रोश अभी भी बना हुआ है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत साजिश में शामिल चार परिजनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर कुछ अन्य के भूमिका की भी जांच की जा रही है।

    वहीं घटना से आहत पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए व्यापारी संगठनों और शुभचिंतकों का घर पहुंचना जारी है। घटना के पांच दिन बाद भी परिवार के लोगों का दर्द कम नहीं हुआ है। वैभव की दादी द्रौपती देवी समेत अन्य परिजनों की आंखें नम हैं। सराफा परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए सभी आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

    उनका आरोप है कि घटना के बाद वैभव की तलाश में पहुंचे उसके भाई संस्कार वर्मा को आरोपित के परिवार ने भगा दिया था। आरोपित परिवार के कुछ सदस्य अभी बाहर है, जिन पर पुलिस कार्रवाई नहीं करना चाह रही है। व्यापारी परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। साथ ही सराफा परिवार ने कहा कि आरोपित के मकान पर चश्पा नोटिस की अवधि पूरी हो चुकी है।

    प्रशासन उसके मकान पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई करें। इस संबंध में सीओ दीपांशी राठौर का कहना है कि विवेचना पूरी हो चुकी है। आरोपित परिवार से जुड़े कुछ और सदस्यों के गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है। इसके बाद रिपोर्ट न्यायालय को भेज दी जाएगी।

    खबरें और भी

    उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपित से की गई पूछताछ के दौरान ऐसे संकेत मिले है कि घटना को अंजाम देने एवं षडयंत्र रचने में उसके परिजनों के अलावा कुछ संबंधी भी शामिल रहे है।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में पेड़ पर चढ़ा, जेल की 20 फीट ऊंची दीवार फांद बंदी फरार; जेलर समेत पांच निलंबित


    स्वर्ण व्यवसायी पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिलेंगे
    वैभव हत्याकांड को लेकर स्वर्ण व्यवसायियों में आक्रोश बना हुआ है। पीड़ित सराफा कारोबारी लक्ष्मी नारायण वर्मा के परिवार से मिलने पहुंचे स्वर्ण समाज एसोसिएशन के संगठन मंत्री रूपेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राज कपूर वर्मा, आल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुशील वर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी संगठन चुप नहीं बैठेगा।

    उन्होंने बताया कि जल्द ही पीड़ित परिवार को साथ लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी और पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया जाएगा। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि समय पर पुलिस सक्रिय होती तो घटना टल सकती थी।