Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर वैभव हत्याकांड: जांच पूरी होते ही तेज होगी आरोपी का घर गिराने की प्रक्रिया, नहीं दिखा सके मानचित्र

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 03:35 PM (IST)

    गोरखपुर के खजनी में मासूम वैभव वर्मा हत्याकांड के मुख्य आरोपी सर्वेश उर्फ बिट्टू शर्मा के मकान पर फिलहाल बुलडोजर नहीं चलेगा। जांच एजेंसियों और न्यायाल ...और पढ़ें

    वैभव की फाइल फोटो व आरोपी के घर नोटिस चस्पा करते अधिकारी। जागरण

    वैभव की फाइल फोटो व आरोपी के घर नोटिस चस्पा करते अधिकारी। जागरण

    HighLights

    1. गोरखपुर वैभव हत्याकांड: आरोपी के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई धीमी।

    2. घर घटनास्थल होने के कारण जांच के लिए सुरक्षित रखा गया।

    3. जांच पूरी होने के बाद ही होगी आगे की कार्रवाई।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। खजनी कस्बे में मासूम वैभव वर्मा के अपहरण के बाद हत्या के मामले में मुख्य आरोपित सर्वेश उर्फ बिट्टू शर्मा के मकान पर फिलहाल बुलडोजर नहीं चलेगा। जिला पंचायत की ओर से भवन की वैधता को लेकर नोटिस जारी किए जाने के बावजूद कार्रवाई की प्रक्रिया धीमी ही रखी जा रही है।

    इसकी वजह यह है कि आरोपित का मकान वह स्थान है, जहां से बच्चे का शव बरामद हुआ था। जांच एजेंसियों और न्यायालय में सुनवाई के दौरान किसी भी समय इस स्थान की आवश्यकता पड़ सकती है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जांच पूरी होते ही कार्रवाई की प्रक्रिया गति पकड़ लेगी।

    शनिवार को एडीएम प्रशासन वैभव शर्मा और एसपी साउथ पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान परिवार के लोगों ने आरोपित के मकान को तत्काल गिराने की मांग दोहराई। साथ ही देरी पर आक्रोश जताया। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि अपराधी को कड़ी सजा दिलाने के लिए घटनास्थल को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है।

    यदि भविष्य में पुलिस जांच या अदालत के निर्देश पर क्राइम सीन का दोबारा परीक्षण अथवा पुनर्निर्माण (रीक्रिएशन) करना पड़ा तो उसी स्थान की जरूरत होगी। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जैसे ही जांच और न्यायिक प्रक्रिया में क्राइम सीन की आवश्यकता समाप्त होगी, नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    27 जुलाई को हुआ था वैभव का अपहरण
    खजनी कस्बे के सराफा कारोबारी लक्ष्मीनारायण वर्मा का पोता वैभव वर्मा 27 जुलाई को घर से यह कहकर निकला था कि वह दस मिनट में लौट आएगा, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आया। परिवारवालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन अगले दिन पड़ोस में स्थित एक मकान से उसका शव बरामद हुआ। इस वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर वैभव हत्याकांड में नहीं थम रहा आक्रोश, संदिग्धों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    पुलिस जांच में सामने आया कि पड़ोस में रहने वाले सर्वेश उर्फ बिट्टू शर्मा ने फिरौती की योजना के तहत वैभव का अपहरण किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी के मकान की वैधता की भी जांच शुरू कर दी गई।

    जिला पंचायत ने भवन का नक्शा और अन्य अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा था। यह समय-सीमा 31 जुलाई को समाप्त हो गई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने मकान ध्वस्त करने की मांग तेज कर दी गई थी। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी विनोद कुमार सिंह का कहना है कि एक और नोटिस जारी की जा रही है।