Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर से कल मार्ग बदलकर चलेगी वंदे भारत, 12 ट्रेनों का संचालन प्रभावित

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 07:36 AM (IST)

    गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस 3 जुलाई को बदले हुए मार्ग से चलेगी, जिससे 2 और 3 जुलाई को कुल 12 ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। यह बदलाव पूर् ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर-पाटलिपुत्र तीन जुलाई को मार्ग बदलकर चलाई जाएगी। दो और तीन जुलाई को में 12 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार पूर्व-मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के अन्तर्गत बेतिया-मझौलिया स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में नानइंटरलाकिंग हो रही है।

    इसके चलते गाड़ियों का शार्ट ओरिजिनेशन, मार्ग परिवर्तन एवं पुनर्निर्धारण किया जाएगा। 02 जुलाई को चलने वाली 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस बापूधाम मोतिहारी के स्थान पर नरकटियागंज स्टेशन से चलाई जायेगी।

    मार्ग बदलकर चलने वाली ट्रेनें

    • 02 जुलाई को चलने वाली 15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
    • 02 जुलाई को चलने वाली 15705 कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जायेगी।
    • 02 जुलाई को चलने वाली 04623 कोलकाता-अमृतसर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
    • 02 जुलाई को चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-रक्सौल-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जायेगी।
    • 02 जुलाई को चलने वाली 12558 आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
    • 03 जुलाई को चलने वाली 26502 गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सगौली के रास्ते चलाई जायेगी।
    • 03 जुलाई को चलने वाली 15567 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सगौली-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जायेगी।
    • 03 जुलाई को चलने वाली 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जायेगी।
    • 03 जुलाई को चलने वाली 19038 बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जायेगी।
    • 03 जुलाई को चलने वाली 12211 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 02 घंटे पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
    • 03 जुलाई को चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 03 घंटे पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली, अंबाला, कोलकाता की विशेष ट्रेनों में उपलब्ध है बर्थ, यहां देखें पूरी सूची