गोरखपुर फोरलेन पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, सड़क पहुंच को लेकर काम रोका
गोरखपुर में जगदीशपुर-जंगल कौड़िया रिंग रोड फोरलेन पर ग्रामीणों ने सड़क पहुंच बंद करने के विरोध में काम रोक दिया। ग्रामीणों ने सर्विस रोड को मठिया गांव ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
ग्रामीणों ने फोरलेन पर सड़क पहुंच बंद करने का विरोध किया।
रमवापुर मठिया में फोरलेन रिंग रोड का काम रोका।
सर्विस रोड को मठिया गांव तक बढ़ाने की स्थायी मांग।
संवाद सूत्र, पिपराइच, (गोरखपुर)। गांव की सड़क को सर्विस रोड से अलग करने के विरोध में ग्रामीणों ने जगदीशपुर-जंगल कौड़िया रिंग रोड फोरलेन का रमवापुर मठिया में काम रोक दिया है। बुधवार को ग्रामीणों ने मिट्टी लदे डंपर को वापस करने के साथ ही प्रदर्शन भी किया।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से जगदीशपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन पर रमवापुर मठिया में टोल प्लाजा बनाया गया है। इससे कुछ दूर रमवापुर मठिया मोड़ पर दो गांवों की सड़क के समानांतर चकरोड बनाया गया है। इस सड़क से लोग आ-जा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि एनएचएआई के ठेकेदार रास्ता बंद करने जा रहे हैं। इसके बाद सभी में नाराजगी बढ़ गई। ग्रामीणाें ने मिट्टी लदे डंपर को वापस लौटा दिया और काम कर श्रमिकों को वहां से हटा दिया।
ग्राम प्रधान/ प्रशासक चंद्रिका सिंह ने कहा कि रास्ता बंद करने की तैयारी की जानकारी पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। सर्विस रोड से लोग गांव जाने वाली सड़क पर नहीं जा पाएंगे।
पूर्व प्रधान रामकेश सिंह ने कहा कि टोल प्लाजा का हवाला देते हुए गांवों को फोरलेन से अलग किया जा रहा है, यह गलत है। ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि गांव के लोगों को परेशान न होना पड़े। इस दौरान श्रवण सिंह, सुनील सिंह, घनश्याम, विपिन कुमार, अनूप यादव, जयदीप, अयोध्या पांडेय आदि मौजूद रहे।
सिंहोरिया के पास बना है अंडरपास
ग्रामीणों का कहना है कि टोल प्लाजा के पास सर्विस रोड को रमवापुर मठिया गांव की आबादी से पहले ही समाप्त कर दिया गया है। इससे गांव के लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सिहोरियां गांव के पास अंडरपास तो बनाया गया है लेकिन उसे सर्विस रोड से आगे नहीं जोड़ा गया है। इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि विरोध के बाद कार्यदाई संस्था ने अस्थाई रूप से कुछ स्थानों पर आवागमन के लिए मिट्टी डलवाई। शाम को वर्षा से दलदल की स्थिति बनने पर एक ट्रक गिट्टी भी गिराई गई, लेकिन ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि स्थाई समाधान होने तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- गोरखपुर चिड़ियाघर में बढ़ रहा कुनबा, दरियाई घोड़े और पक्षियों को मिलेगा नया आशियाना
मांग की कि रमवापुर से आगे टोल प्लाजा के पास जहां सर्विस लेन समाप्त हो रही है, उसे बढ़ाकर मठियां गांव की मुख्य आबादी तक बनाया जाए, ताकि लोगों का आवागमन सुगम हो सके।कार्यदाई संस्था विजय कंस्ट्रक्शन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के लाइजनर अनूप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मांग और पूरे मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
समस्या के शीघ्र समाधान का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों के विरोध के चलते सर्विस लेन पर हो रहे गिट्टी का कार्य बाधित हो गया।