गोरखपुर में तीन दिन बाद शुरू हुई टूटी पाइपलाइन की मरम्मत, लोगों को मिली राहत
गोरखपुर के जगन्नाथपुर में नाला निर्माण के दौरान पाइपलाइन टूटने से 50 से अधिक घरों में तीन दिन तक पेयजल आपूर्ति ठप रही। लगातार शिकायतों के बाद आखिरकार ...और पढ़ें

टूटी पाइपलाइन को ठीक करते लोग। जागरण
HighLights
जगन्नाथपुर में नाला निर्माण से पानी की पाइपलाइन टूटी।
50 से अधिक घरों में तीन दिन तक पेयजल संकट रहा।
नगर निगम ने शिकायतों के बाद मरम्मत कार्य शुरू किया।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नाला निर्माण के दौरान टूटी पानी की पाइपलाइन से जगन्नाथपुर क्षेत्र के 50 से अधिक घरों में तीन दिन तक पेयजल आपूर्ति ठप रही, लेकिन लोगों की लगातार शिकायतों के बावजूद नगर निगम ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की।
हेल्पलाइन नंबर और आनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद भी समस्या जस की तस बनी रही, जिससे परिवारों को पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
तीन दिन बाद नगर निगम ने आखिरकार टूटी पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू कराया। टीम ने क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद देर शाम तक प्रभावित इलाके में पानी की आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर खोराबार टाउनशिप में आवंटियों को जल्द मिलेगा कब्जा, अतिक्रमण हटा
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई की जाती तो उन्हें तीन दिनों तक पेयजल संकट नहीं झेलना पड़ता। पानी का एक टैंकर पहुंचा कर नगर निगम ने कोरम पूरा कर लिया था।