Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में टक्कर के बाद 'सॉरी' न बोलना महिला को पड़ा भारी, कार से खींचकर पीटा

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 12:34 PM (GMT+05:30)

    गोरखपुर में रेलवे अस्पताल के पास एक सड़क दुर्घटना के बाद महिला को 'सॉरी' न बोलने पर कार से खींचकर पीटा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. गोरखपुर में सड़क दुर्घटना के बाद महिला से मारपीट।

    2. 'सॉरी' न बोलने पर कार से खींचकर पीटा गया।

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रेलवे अस्पताल के पास गुरुवार शाम सड़क दुर्घटना के बाद दबंगई का मामला सामने आया। आरोप है कि बाइक से टक्कर होने के बाद महिला ने 'सारी' नहीं बोला तो मनबढ़ों ने बाल पकड़कर उसे कार से खींच लिया और सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

    रेल विहार कालोनी की रहने वाली महिला अपने पिता अस्पताल लेकर जा रही थी। इंटरनेट मीडिया पर घटना का वीडियो प्रसारित हो रहा है,दैनिक जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता है। शाहपुर थाना पुलिस मारपीट का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है।

    तारामंडल स्थित रेल विहार कालोनी निवासी शिवांगी शुक्ला गुरुवार शाम अपने पिता को कार से लेकर कौआबाग स्थित रेलवे अस्पताल जा रही थीं। शाम करीब सात बजे रेलवे अस्पताल से पहले उनकी कार मोहनापुर निवासी सुबास निषाद की बाइक से टकरा गई। टक्कर में बाइक सवार सड़क पर गिर गया।

    आरोप है कि बाइक सवार ने महिला से 'सारी' बोलने के लिए कहा। महिला के इन्कार करने पर उसने फोन कर अपने कई साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में मौके पर पहुंचे पांच से छह युवकों ने महिला की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।

    खबरें और भी

    इसके बाद बाल पकड़कर महिला को बाहर खींच लिया और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बीच सड़क हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। महिला के पिता बचाव का प्रयास करते रहे, लेकिन मनबढ़ों ने उनकी भी नहीं सुनी। महिला ने डायल-112 और शाहपुर थाना पुलिस को सूचना दी।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में मोबाइल छीनकर भागना पड़ा भारी, पुलिस ने 5 किमी पीछा कर बदमाशों को दबोचा

    पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो गए। क्षतिग्रस्त कार को पुलिसकर्मी थाने ले गए। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।