गोरखपुर में खुला खनिमपुर अंडरपास, खजनी आवागमन हुआ आसान
गोरखपुर में आठ दिन बाद खनिमपुर अंडरपास हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है, जिससे खजनी और दक्षिणांचल के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है। लोक निर ...और पढ़ें

खानिमपुर अंडरपास को खोल दिया गया। जागरण
HighLights
खनिमपुर अंडरपास आठ दिन बाद हल्के वाहनों के लिए खुला।
जलभराव की समस्या खत्म करने को सीसी सड़क बनी।
खजनी और दक्षिणांचल के लोगों को आवागमन में राहत।
संवाद सूत्र, पिपरौली, (गोरखपुर)। खजनी को गोरखपुर शहर और दक्षिणांचल को जोड़ने वाला खानिमपुर अंडरपास मंगलवार को खोल दिया गया। इससे खजनी आने और जाने वालों को काफी सहूलियत हो गई है। आठ दिन से अंडरपास बंद था। हालांकि अभी अंडरपास हल्के वाहनों के लिए खोला गया है। भारी वाहनों को अभी इस मार्ग से नहीं गुजरने दिया जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग ने 28 जुलाई से अंडरपास के नीचे सीसी रोड का निर्माण शुरू कराया था। वर्षा में यहां तकरीबन दो फीट ऊंचाई में जलभराव हो जाता था। सड़क में बने गड्ढों में बाइक सवार गिर जाते थे। लोक निर्माण विभाग ने सौ मीटर लंबाई में सीसी सड़क बनाई है।
सहायक अभियंता रोनित सिंह ने बताया कि अंडरपास के नीचे सीसी सड़क बन जाने से अब जलभराव की समस्या नहीं होगी। सड़क टिकाऊ भी रहेगी। भारी वाहनों के लिए डायवर्जन कुछ दिन और रह सकता है।
यह भी पढ़ें- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एमएमयूटी दीक्षा समारोह में कहा, डिग्री के साथ चरित्र निर्माण भी जरूरी
यहां से गुजर रहे थे वाहन
सीसी सड़क निर्माण के दौरान खजनी जाने बड़े वाहन नौसढ़-बोक्टा-पिपरौली-जैतपुर के रास्ते और खजनी से आने वाले वाहन जैतपुर-पिपरौली-कालेसर-नौसढ़ होकर गुजर रहे थे। छोटे वाहन छपिया-पेप्सिको फैक्ट्री-ककना होकर आ-जा रहे थे। लंबा रास्ता होने से ईंधन और समय दोनों बर्बाद हो रहा था। सुबह-शाम स्कूली वाहनों और नौकरीपेशा लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही थी।