गोरखपुर आ रही मौर्य एक्सप्रेस के बी थ्री कोच का टूटा दरवाजा, यात्री ने रेल मंत्री को किया ट्वीट
संबलपुर से गोरखपुर आ रही मौर्य एक्सप्रेस (15027) के बी3 कोच का एक दरवाजा टूट गया, जिसकी शिकायत यात्री विकास महतो ने एक्स पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ...और पढ़ें

मौर्य एक्सप्रेस के कोच नंबर बी थ्री के टूटे दरवाजे पर टंगी बेडशीट। फोटो- इंटरनेटमीडिया
HighLights
संबलपुर से गोरखपुर आ रही मौर्य एक्सप्रेस का दरवाजा टूटा।
यात्री विकास महतो ने रेल मंत्री को एक्स पर शिकायत की।
टूटे दरवाजे का वीडियो और फोटो इंटरनेट पर वायरल हुआ।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। संबलपुर से गोरखपुर आ रही 15027 नंबर की मौर्य एक्सप्रेस के कोच नंबर बी थ्री का एक दरवाजा टूट चुका है। यह जानकारी बी थ्री कोच के बर्थ नंबर 68 पर यात्रा कर रहे यात्री विकास महतो ने एक्स पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पोस्ट करके दी है।
यात्री ने बताया है कि दरवाजा टूट चुका है, प्लीज रिपेयर कराएं। यात्री ने बेडशीट टंगे, टूटे दरवाजे का वीडियो और बर्थ के नीचे रखे गए दरवाजे का फोटो भी एक्स पर साझा किया है। पोस्ट, वीडियो और फोटो इंटरनेट मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
यात्री विकास ने छह अगस्त को दोपहर एक बजे के आसपास एक्स पर अपना पोस्ट साझा किया है। यानी, यह ट्रेन इस समय राउरकेला और हटिया के बीच चल रही थी। यानी, संबलपुर से चलने के बाद टूटे दरवाजे पर रेलवे का ध्यान नहीं गया।
यह भी पढ़ें- भारतीय रेलवे: अब प्वाइंट्समैन को न्यूनतम दो वर्ष की सेवा के बाद मिलेगी पदोन्नति, देशभर के 66,388 लोगों को होगा लाभ
निर्धारित समय सुबह 09:20 बजे संबलपुर से चली इस ट्रेन के बी थ्री कोच के यात्री बिना दरवाजा के ही सफर करते रहे। ट्रेन के साथ चलने वाले संबंधित रेलकर्मियों ने भी नोटिस नहीं लिया। मामला रेल मंत्रालय तक पहुंचने के बाद भी रेलवे प्रशासन ने इस लापरवाही का संज्ञान नहीं लिया।