विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में पांच दिन से लापता वृद्ध महिला का झाड़ियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Published: Sat, 07 Nov 2026 09:59 AM (IST)

गीडा क्षेत्र के बसुधा गांव में पांच दिन से लापता 80 वर्षीय फूल देवी का शव शुक्रवार सुबह प्राथमिक विद्यालय ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

संवाद सूत्र, पिपरौली। गीडा क्षेत्र के बसुधा गांव में पांच दिन से लापता 80 वर्षीय महिला का शव शुक्रवार सुबह प्राथमिक विद्यालय के पीछे झाड़ियों में मिला। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्वजन ने शव की पहचान गांव निवासी फूल देवी के रूप में की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बसुधा गांव निवासी फूल देवी पांच दिन पहले संदिग्ध परिस्थिति में घर से लापता हो गई थीं। स्वजन उनकी तलाश में जुटे थे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। उनकी गुमशुदगी की सूचना गांव के विभिन्न वाट्सएप ग्रुपों में भी प्रसारित की गई थी। शुक्रवार सुबह सात बजे कुछ ग्रामीण प्राथमिक विद्यालय के पीछे गए तो झाड़ियों में एक शव दिखाई दिया। पास जाने पर दुर्गंध महसूस हुई।

इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। स्वजन के मुताबिक, फूल देवी मानसिक रूप से बीमार थीं। उनके पति रामराज सिंह का 20 वर्ष पहले निधन हो गया था। परिवार में तीन बेटे और चार बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में अवैध पटाखों पर पुलिस की कड़ी नजर, पुराने हादसों वाले इलाकों में विशेष निगरानी

प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में छोटी दीपावली पर बिजली का संकट, एक ट्रक की टक्कर और गुल हो गई 25 हजार घरों की बत्ती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।