Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वोत्तर रेलवे के प्वाइंटमैन की ड्यूटी अब 8 घंटे, कर्मियों में खुशी की लहर

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 09:48 AM (IST)

    पूर्वोत्तर रेलवे में कांटावाला (प्वाइंटमैन) की ड्यूटी अब 12 घंटे की जगह आठ घंटे होगी, जिसकी शुरुआत लखनऊ मंडल के गोमतीनगर स्टेशन से हुई है। यह निर्णय ए ...और पढ़ें

    पूर्वोत्तर रेलवे। जागरण

    पूर्वोत्तर रेलवे। जागरण

    HighLights

    1. पूर्वोत्तर रेलवे में प्वाइंटमैन की ड्यूटी 8 घंटे हुई।

    2. लखनऊ मंडल के गोमतीनगर स्टेशन पर नई व्यवस्था लागू।

    3. एनई रेलवे मजदूर यूनियन की मांग पर लिया गया निर्णय।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में तैनात कांटावाला (प्वाइंटमैन) अब 12 की जगह आठ घंटे ड्यूटी करेंगे। प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक के दिशा-निर्देश पर लखनऊ मंडल प्रशासन ने इसकी शुरुआत भी कर दी है। गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर नई रोस्टर व्यवस्था लागू कर दी गई है।

    जल्द ही अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। यह फैसला प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक की सहमति और सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के बाद लागू किया गया है। रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से प्वाइंटमैन में प्रसन्नता है। एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) ने रेलवे प्रशासन के साथ आयोजित स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक में इस प्रकरण को प्रमुखता से उठाया था।

    एनई रेलवे मजदूर यूनियन प्वाइंटमैन की समस्या को लेकर लंबे समय से ड्यूटी रोस्टर को कम करने की मांग कर रही थी। यूनियन ने महाप्रबंधक स्तर पर आयोजित पीएनएम में समझौतों को लागू कराने के लिए रेलवे प्रशासन पर दबाव बढ़ा दी थी। यूनियन का कहना था सभी स्टेशनों पर स्वीकृत ड्यूटी रोस्टर उपलब्ध कराया जाए, उसी के अनुसार ड्यूटी ली जाए तथा अतिरिक्त ड्यूटी पर नियमानुसार ओवरटाइम का भुगतान किया जाए।

    जिन स्टेशनों पर स्टेशन मास्टर का रोस्टर आठ घंटे का है, लेकिन प्वाइंटमैन 12 घंटे कार्य कर रहे हैं, वहां तत्काल प्वाइंटमैन को भी आठ घंटे की ड्यूटी लगाई जाए। यूनियन की मांग को प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक ने गंभीरता से लिया और लखनऊ, वाराणसी तथा इज्जतनगर मंडल को इस प्रकरण पर विचार करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किया था।

    खबरें और भी

    नरमू के महामंत्री बसंत लाल चतुर्वेदी का कहना है कि रेलवे प्रशासन ने यूनियन की मांगों पर विचार करते हुए प्वाइंटमैन की रोस्टर ड्यूटी 12 की जगह आठ घंटे कर दी है। उन्होंने इस निर्णय का स्वागत करते हुए रेलवे प्रशासन के प्रति आभार जताया है।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में बूंदाबांदी ने खोला रास्ता, आज से तीन-चार दिन होगी बारिश

    वेलफेयर इंस्पेक्टर के मर्जर के विरोध में उतरी मजदूर यूनियन
    एनई रेलवे मजदूर यूनियन पूर्वोत्तर रेलवे में वेलफेयर इंस्पेक्टर के मर्जर के विरोध में उतर आयी है। मंगलवार को केंद्रीय कार्यालय में महामंत्री बसंत लाल चतुर्वेदी की अध्यक्षता में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई गई।

    महामंत्री ने कहा कि इस संबंध में आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्र को पूरे प्रकरण से पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि रेलवे प्रशासन ने लखनऊ, इज्जतनगर व वाराणसी मंडल में तैनात वेलफेयर इंस्पेक्टर को मुख्यालय गोरखपुर में मर्ज कर दिया है। गोरखपुर में तैनात वेलफेयर इंस्पेक्टर मंडलों की भी जिम्मेदारी संभालेंगे, जो कर्मचारी हित में नहीं है। बैठक में ओंकारनाथ सिंह, विनय श्रीवास्तव, अतुल सिंह, संजय कुमार पाण्डेय, हरीश चन्द्र यादव, मुकेश कुमार मल्ल, संजय मालवीय आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।