यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
LPG Cylinder: पेट्रोलियम कंपनियों ने तय किया सिलेंडर का कोटा, अब एक महीने में दो से अधिक लेने पर करना होगा यह काम
LPG Cylinder New Rules तेल कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर का तो पहले ही कोटा तय कर दिया था। साल में सिर्फ 12 नान सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर लिए जा सकते है ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। LPG Cylinder New Rules यदि आपने महीने में दो सिलेंडर ले लिए तो तीसरा सिलेंडर आपको नहीं मिलेगा। यानी त्योहार या घर में शादी होने पर रसोई गैस की ज्यादा खपत आपको परेशानी में डाल सकती है। तीसरे सिलेंडर के लिए आपको पड़ोसी के सामने हाथ फैलाना पड़ सकता है या बाजार से ब्लैक में सिलेंडर लेना पड़ेगा। मार्च में कई उपभोक्ताओं के पास तीसरा सिलेंडर न बुक करने का संदेश आया तो वह परेशान हो उठे। अब कई घरों में दूसरा कनेक्शन लेने की तैयारी शुरू हो गई है।
तेल कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर का तो पहले ही कोटा तय कर दिया था। साल में सिर्फ 12 नान सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर लिए जा सकते हैं। यानी 12 महीने में 12 सिलेंडर ही मिलेंगे। इससे ज्यादा सिलेंडर की जरूरत होने पर तेल कंपनियों ने तीन और सिलेंडर देने का प्रविधान किया है लेकिन इन सिलेंडर के एवज में उपभोक्ता को सब्सिडी नहीं मिलेगी।
पूरे वर्ष में कुल 15 सिलेंडर ही मिल पाएंगे। तेल कंपनियों ने तय कर दिया है कि पूरे वर्ष में 213 किलोग्राम लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) ही मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- सूरज की गर्मी से लोग परेशान, इस शहर का तापमान रहा सबसे ज्यादा
इंडियन आयल के जिला नोडल अधिकारी कुमार गौरव ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक इस्तेमाल को रोकने के लिए यह व्यवस्था बनायी गई है। यदि घर में खपत ज्यादा है तो एक और कनेक्शन लेना होगा।
बड़ा परिवार तो दो कनेक्शन लेना मजबूरी
जिन घरों में ज्यादा सदस्य एक साथ रहते हैं वहां हर महीने दो सिलेंडर रसोई गैस की खपत आम है। त्योहार या शादी-विवाह होने पर रसोई गैस की खपत और बढ़ जाती है। अब महीने में दो सिलेंडर लेने की व्यवस्था से ऐसे परिवारों को कम से कम दो कनेक्शन लेना ही पड़ेगा। कनेक्शन लेने के एवज में अतिरिक्त रुपये भी खर्च करने पड़ेंगे।
गोलघर के मंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि मेरे परिवार में 24 सदस्य हैं। हर महीने दो रसोई गैस सिलेंडर की जरूरत होती है। त्योहार में खपत ज्यादा बढ़ जाती है। मुझे सब्सिडी वाला सिलेंडर न मिले, लेकिन जरूरत के अनुसार सिलेंडर तो मिलना ही चाहिए। इस व्यवस्था में बदलाव होना चाहिए।
खबरें और भी
इसे भी पढ़ें- यूपी के इस कोटेदार की हरकत जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी, राशन की जगह तौल रहा था यह सामान
नौसढ़ निवासी शैलेश साहनी ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर हर घर में है। सब्सिडी भी सिर्फ 59.05 रुपये ही मिलती है। इतनी कम सब्सिडी देने से अच्छा है कि इस पर भी रोक लगा दी जाए। जिसको जितनी जरूर हो, उतना सिलेंडर आसानी से मिल जाए, इसकी व्यवस्था होनी चाहिए।