Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वैशाली समेत कई ट्रेनों में टिकट चेकिंग स्टाफ बर्थ समाप्त, टीटीई में रोष

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 11:02 AM (GMT+05:30)

    कई ट्रेनों में टीटीई के बर्थ समाप्त होने से कर्मचारियों में रोष है, जिसके चलते इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ आर्गनाइजेशन (IRTCSO) ने पूर्वोत्तर रेलवे ...और पढ़ें

    आइआरटीसीएसओ ने प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक से मिलकर सौंपा ज्ञापन। सांकेतिक तस्वीर

    आइआरटीसीएसओ ने प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक से मिलकर सौंपा ज्ञापन। सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. कई ट्रेनों में टीटीई के बर्थ समाप्त किए गए।

    2. IRTCSO ने पीसीसीएम से मिलकर सात मांगें रखीं।

    3. टीटीई रेस्ट हाउस और सुविधाओं में सुधार की मांग।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। वैशाली, सप्तक्रांति और आम्रपाली समेत कई ट्रेनों में टिकट चेकिंग स्टाफ (टीटीई) का बर्थ समाप्त कर दिया गया है। इसको लेकर टीटीई में आक्रोश है। उनका कहना है कि बर्थ समाप्त होने से टिकट चेकिंग स्टाफ को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

    कई ट्रेनों में टीटीई का बर्थ समाप्त होने समेत सात सूत्री मांगों को लेकर इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ आर्गनाइजेशन (आइआरटीसीएसओ) का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीसीसीएम) से मिला।

    प्रतिनिधि मंडल ने पीसीसीएम से रेलवे बोर्ड के मानक अनुसार सभी ट्रेनों में टीटीई बर्थ आवंटित कराए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए टिकट चेकिंग स्टाफ की समस्याओं से अवगत कराया। पीसीसीएम ने टिकट चेकिंग स्टाफ की समस्याओं को सुनने के बाद यथाशीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में आइआरटीसीएसओ के संरक्षक टीएन पांडेय, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव रितेश श्रीवास्तव और जोनल महामंत्री पवन कुमार राय आदि शामिल थे।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर चिड़ियाघर में बढ़ रहा कुनबा, दरियाई घोड़े और पक्षियों को मिलेगा नया आशियाना


    आइआरटीसीएसओ की प्रमुख मांगें

    • टीटीई रेस्ट हाउस को समृद्ध किया जाए। लखनऊ टीटीटीई रेस्ट हाउस जर्जर हो चुका है, अन्य जगह स्थानांतरित करने की नितांत आवश्यकता है।
    • गोरखपुर टीटीई रेस्ट हाउस को स्लीपिंग पाड में स्थानांतरित किया गया है, लेकिन वहां न बेड की व्यवस्था है न ही कोई सुरक्षा। जब तक टीटीई रेस्ट हाउस नहीं बन जाता तब तक किसी होटल में कमरों की समुचित व्यवस्था करायी जाए।
    • ऐशबाग से लखनऊ के लिए मोटर कैब की व्यवस्था है, जो अक्सर गायब रहता है। यहां नया कोई स्थाई व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।
    • टिकट चेकिंग स्टाफ के ड्यूटी लिंक डायग्राम को संशोधित किया जाना भी नितांत आवश्यक है, क्योंकि कुछ ट्रेनों में टिकट चेकिंग स्टाफ को ट्रेन से जाने के बाद आराम भी नहीं मिलता है।
    • पूर्वोत्तर रेलवे के सभी टीटीई रेस्ट हाउस में सब्सिडी वाले भोजन की व्यवस्था होना अत्यंत आवश्यक है।
    • पूर्वोत्तर रेलवे में भी अन्य रेलवे में जैसे टिकट चेकिंग स्टाफ को सीटीए भुगतान किया जाता है इस तरह यहां भी लागू किया जाना चाहिए जो प्रशासन और कर्मचारियों के हितों में होगा।