Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब दुनिया के हुए अपने 'रवि भैया', 17 लाख लोगों ने देखा जलवा

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 02:18 PM (IST)

    अभिनेता-सांसद रवि किशन अब वैश्विक स्तर पर पहचान बना रहे हैं, जब जुवेंटस एफसी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर उनसे प्रेरित एक क्रिएटिव वीडियो साझा किया। यह ...और पढ़ें

    सांसद रवि किशन। जागरण

    सांसद रवि किशन। जागरण

    HighLights

    1. जुवेंटस एफसी ने रवि किशन का वीडियो साझा किया।

    2. वीडियो को 17 लाख से अधिक बार देखा गया।

    3. रवि किशन के संवादों को फुटबॉल दृश्यों से जोड़ा।

    डॉ. राकेश राय, गाेरखपुर। भोजपुरी, हिंदी व दक्षिण भारतीय फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता सांसद रवि किशन अब डिजिटल दुनिया के उस मुकाम पर पहुंच गए हैं, जहां भाषाएं और सरहदें छोटी पड़ती नजर आती हैं। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फुटबाल क्लबों में शुमार जुवेंटस एफसी ने अपने 59 मिलियन फालोअर्स वाले आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर रवि किशन से प्रेरित एक क्रिएटिव वीडियो साझा किया है।

    इटली बेस्ड इंस्ट्रग्राम पेज पर प्रसारित वीडियो इंटरनेट मीडिया में छा गया है। अब तक इसे 17 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 1 लाख 48 हजार से ज्यादा लोग इसे पसंद कर चुके हैं। वास्तव में, यह सिर्फ एक वायरल वीडियो नहीं, बल्कि उस सफर का नया पड़ाव है जिसमें अपने 'रवि भैया' अब स्थानीय नहीं, बल्कि वैश्विक इंटरनेट संस्कृति का भी जाना-पहचाना चेहरा बनते जा रहे हैं। जुवेंटस जैसे विश्वप्रसिद्ध क्लब के मंच पर उनकी मौजूदगी इस बात का संकेत है कि अब उनकी लोकप्रियता महाद्वीपों की सीमाएं भी लांघ चुकी है।

    वीडियो की खासियत यह है कि इसमें रवि किशन के अलग-अलग मौकों पर दिए गए चर्चित संवादों को फुटबाल क्लब के यादगार दृश्यों के साथ इस तरह पिरोया गया है कि भारतीय मनोरंजन और वैश्विक खेल संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिल रहा।

    यही रचनात्मक प्रयोग इसे दुनिया भर के दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा है। भारतीय सिनेमा, राजनीति और जनजीवन में अपनी अलग पहचान रखने वाले रवि किशन के लिए यह केवल इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने भर की घटना नहीं, बल्कि वैश्विक डिजिटल संस्कृति में उनकी बढ़ती स्वीकार्यता का बड़ा संकेत है।

    खबरें और भी

    ravikishan (1)

    रवि किशन इसे अपनी बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। वह इसे अपनी बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा और दुनिया भर में एक कलाकार के रूप में मिल रहे प्रेम का प्रतीक बता रहे हैं। उनका कहना है कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन करोड़ों प्रशंसकों का है, जिनके स्नेह और विश्वास ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है। उन्होंने सभी से इस वीडियो को सकारात्मक दृष्टि से देखने और भारतीय प्रतिभा की वैश्विक स्वीकार्यता के उत्सव के रूप में अपनाने की अपील की है।

    'खाली एक इधर आ जाइए... शेर का फेस... और लो एंगल'
    इस चर्चित वीडियो की सबसे बड़ी ताकत उसके दृश्य नहीं, बल्कि वह संवाद हैं, जिन्होंने रवि किशन की सहज, देसी और दिल से निकली शैली को वैश्विक मंच तक पहुंचाया है। सबसे अधिक ध्यान खींचने वाला वह संवाद है, जिसे गोरखपुर के इको पार्क में रवि किशन ने शेर की प्रतिमा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो खींचने के दौरान अपने चिर-परिचित अंदाज में बोला था- 'खाली एक इधर आ जाइए... शेर का फेस... और लो एंगल'।

    इसे वीडियो में ऐसे पिरोया गया है कि मानो फुटबाल का कोई निर्णायक क्षण कैमरे में कैद हो रहा हो। इसके अलावा 'उमड़-घुमड़ के फागुन आया... की काव्यात्मक लय, 'सिस्टम को मैसेज आया... वाला सिनेमाई अंदाज और होम फ्राम वर्क इज वेरी इंपार्टेंट... जैसी सहज अभिव्यक्ति भी वीडियो में अलग रंग भर रही है।

    यह भी पढ़ें- सांसद रवि किशन की संसद में हुंकार: एम्स गोरखपुर का विस्तार हो, मिले NIPER का तोहफा

    यही संवाद बताते हैं कि रवि किशन की लोकप्रियता केवल अभिनय तक सीमित नहीं, बल्कि उनकी सहज बोली, देसी ठाठ और अनायास जन्म लेने वाले संवादों में भी बसती है।