गोरखपुर से दिल्ली-मुंबई जाने वाली SpiceJet की उड़ानें रद, एयरपोर्ट पर यात्री हुए परेशान
तकनीकी कारणों से सोमवार को स्पाइसजेट की दिल्ली और मुंबई सेक्टर की उड़ानें रद्द हो गईं, जिससे गोरखपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को भारी परेशानी हुई। ...और पढ़ें

स्पाइस जेट की दिल्ली-मुंबई की उड़ानें रद।
HighLights
स्पाइसजेट की दिल्ली और मुंबई उड़ानें रद हुईं।
तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को असुविधा हुई।
गोरखपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों ने नाराजगी जताई।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। तकनीकी कारणों से सोमवार को स्पाइसजेट की दिल्ली और मुंबई सेक्टर की उड़ानें प्रभावित रहीं। दिल्ली जाने वाली उड़ान अंतिम समय में निरस्त होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पहले उड़ान में एक घंटे की देरी की सूचना दी गई, लेकिन बाद में एयरलाइन ने इसे मंगलवार तक के लिए रद कर दिया। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली।
स्पाइसजेट की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट का गोरखपुर पहुंचने का निर्धारित समय शाम 6:30 बजे था। इसके बाद यही विमान शाम 6:50 बजे गोरखपुर से दिल्ली के लिए रवाना होना था।
निर्धारित समय तक विमान नहीं पहुंचा तो यात्रियों को पहले एक घंटे की देरी की जानकारी दी गई। बाद में एयरलाइन ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए उड़ान को मंगलवार तक के लिए निरस्त कर दिया।
एयरलाइन के अनुसार अब यही विमान मंगलवार सुबह आठ बजे गोरखपुर पहुंचेगा और यहां से यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। उड़ान रद होने से कई यात्रियों की आगे की यात्रा योजनाएं प्रभावित हो गईं। कुछ यात्रियों ने अंतिम समय में सूचना मिलने पर नाराजगी भी जताई।
उधर, स्पाइसजेट की मुंबई सेक्टर की उड़ान भी सोमवार को संचालित नहीं हो सकी। एयरलाइन ने इस उड़ान के यात्रियों को पहले ही सेवा निरस्त होने की सूचना दे दी थी।
यह भी पढ़ें- अब होर्डिंग-बैनर और पोस्टर लगाने के लिए देना पड़ेगा पैसा, भदोही में नए नियम लागू करने की तैयारी