Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में साइबर फ्राड की जांच में गोरखपुर पहुंची UP ATS, पेंट दुकानदार के घर छापा

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 04:59 PM (IST)

    यूपी एटीएस ने गोरखपुर के तिवारीपुर में एक पेंट दुकानदार के घर पर विदेश से जुड़े साइबर धोखाधड़ी मामले की जांच के सिलसिले में छापा मारा। टीम मोबाइल फोन, ...और पढ़ें

    HighLights

    1. यूपी एटीएस ने गोरखपुर में साइबर धोखाधड़ी मामले में छापा मारा।

    2. विदेश से जुड़े साइबर ठगी नेटवर्क की जांच जारी है।

    3. पेंट दुकानदार के घर से मोबाइल, दस्तावेज जब्त कर जांच।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। विदेश से संचालित होने वाले करीब 100 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्राड नेटवर्क के मामले में बुधवार को गोरखपुर में एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआइए) और उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (यूपी एटीएस) की संयुक्त टीम ने तड़के स्थानीय पुलिस के साथ तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग स्थित माई धिया गढ़ही मोहल्ले में दबिश दी। टीम ने यहां रहने वाले एक पेंट दुकानदार के घर पर सुबह पांच बजे से लेकर शाम चार बजे तक, यानी करीब 11 घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया।

    जांच के दौरान टीम ने पेंट व्यवसायी जमाल अहमद और उनके परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन को तत्काल अपने कब्जे में ले लिया। सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों ने घर में मौजूद सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों, बैंक खातों और अन्य इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों की बारीकी से पड़ताल की। इस मैराथन कार्रवाई के दौरान सीओ कोतवाली और दो मजिस्ट्रेट भी मौके पर मुस्तैद रहे, जबकि तिवारीपुर थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ घर के बाहर सुरक्षा घेरा बनाए रहे।

    जांच के लिए रवाना हुईं टीम

    शाम चार बजे जांच पूरी करने के बाद टीमें साक्ष्यों को समेटकर रवाना हो गईं। प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार, इस पूरे मामले के तार आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में दर्ज करीब 100 करोड़ रुपये के साइबर धोखाधड़ी के एक बड़े मामले से जुड़े हुए हैं। इस हाई-प्रोफाइल जांच में चौंकाने वाला तथ्य यह सामने आ रहा है कि फ्राड के इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में घर के एक नाबालिग की संलिप्तता की आशंका है, जिसके डिजिटल फुटप्रिंट्स की गहराई से जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- 'बचाओ... किडनैपर', गोरखपुर में बच्चे की चीख से मची अफरातफरी, जांच में निकली अलग कहानी

    एसपी नगर निमिष पाटील ने बताया की यह जांच किसी बाहरी केंद्रीय व राज्य स्तरीय सुरक्षा एजेंसी द्वारा की जा रही है। स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से टीम को सुरक्षा और आवश्यक सहयोग मुहैया कराया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अग्रिम कार्रवाई पूरी होने के बाद ही संबंधित एजेंसी द्वारा स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

    खबरें और भी