Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर: पिपराइच थाने में युवक को पीटकर लहूलुहान किया, पुलिस पर गंभीर आरोप

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 01:40 PM (IST)

    गोरखपुर के पिपराइच थाने में साले से विवाद के बाद लाए गए युवक अब्दुल रहीम को पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर पीटकर घायल कर दिया, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉले ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. पिपराइच थाने में युवक अब्दुल रहीम की पिटाई।

    2. साले से विवाद के बाद पुलिस थाने लाई।

    3. घायल युवक मेडिकल कॉलेज में भर्ती, जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। साले-बहनोई के बीच शराब पीने के दौरान सोमवार की रात विवाद हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पिपराइच थाना पुलिस दोनों को थाने ले आई। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बहनोई को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। हालत बिगड़ने पर रात में घर भेज दिया गया।

    परिवार के लोगों ने घायल युवक को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पिटाई में घायल हुए युवक का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

    महमूदाबाद उर्फ मोगलपुरा निवासी अब्दुल रहीम, मीट काटने का काम करता है। सोमवार रात शराब पीने के दौरान अपने साले शाहरुख से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर शाहरुख ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिवार के लोगों ने आपसी समझौते का भरोसा देकर टीम को वापस भेज दिया।

    साले से विवाद के बाद दोनों को थाने लाई पुलिस, बहनोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती

    आरोप है कि रात करीब 12 बजे शाहरुख कुल्हाड़ी लेकर अब्दुल रहीम के घर पहुंच गया। अनहोनी की आशंका पर अब्दुल रहीम के पिता मोहम्मद हुसैन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पिपराइच थाने की पुलिस दोनों को थाने ले गई।

    स्वजन का आरोप है कि थाने पहुंचने के बाद चार पुलिसकर्मियों ने अब्दुल रहीम और शाहरुख की बेरहमी से पिटाई की। अब्दुल रहीम की हालत बिगड़ने पर देर रात उसे घर भेज दिया गया

    डायल-112 की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

    परिवार पहले उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराता रहा, लेकिन मंगलवार सुबह तबीयत अधिक खराब होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरु अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं शाहरुख का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हाथरस: पोस्टमैन की बेटी शिवानी चौधरी बनीं वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, पहले प्रयास में मिली सफलता

    रात में दोनों पक्षों को थाने ले गई, हालत बिगड़ने पर रात में घर भेजा

    अब्दुल रहीम के पिता मोहम्मद हुसैन ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को थाने में बुरी तरह पीटा गया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

    एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि आरोप की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- इंतजार खत्म, UP में आज से प्री-मानसून: पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी और बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत