Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हमीरपुर में फसल बर्बादी और कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या, बेटी की शादी से पहले टूटा परिवार

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 12:08 PM (IST)

    हमीरपुर में लगातार बारिश से गेहूं की फसल बर्बाद होने से परेशान एक किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 45 वर्षीय चंद्रशेखर पर किसान क्रेडिट कार्ड का क ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. लगातार बारिश से गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हुई।

    2. किसान पर कर्ज और बेटी की शादी का बोझ था।

    3. तनाव में आकर किसान ने फंदा लगाकर जान दी।

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। लगातार बारिश से गेहूं की फसल बर्बाद होने और आर्थिक संकट से जूझ रहे एक किसान ने तनाव में आकर बुधवार की रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से स्वजन बेहाल हैं।

    मुस्करा थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव निवासी सुघर सिंह ने बताया कि उनके 45 वर्षीय भाई चंद्रशेखर पुत्र दयाराम खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके पास करीब ढाई बीघा खुद की जमीन थी और कुछ जमीन बलकट पर लेकर भी खेती करते थे।

    इस बार उन्होंने अच्छी पैदावार की उम्मीद में बीज और खाद में अपनी पूरी पूंजी लगा दी थी। लेकिन लगातार हो रही बारिश ने उनकी गेहूं की फसल पूरी तरह चौपट कर दी। भाई ने बताया कि चंद्रशेखर पर बैंक का किसान क्रेडिट कार्ड का भी कर्ज भी था। वहीं उनकी 22 वर्षीय बेटी कोमल की शादी अटगांव में तय हो चुकी थी। जिसकी मई में शादी होनी थी। जिसकी तैयारियां चल रही थीं।

    एक ओर कर्ज का बोझ और दूसरी ओर फसल खराब होने से वह गहरे तनाव में थे। भाई ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे उसका भाई बिना कुछ बताए घर के अंदर अपने कमरे में चला गया और जब काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो घर के लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था।

    यह भी पढ़ें- फतेहपुर में तूफान में यमुना पांटून पुल क्षतिग्रस्त, चार जिलों से संपर्क टूटा

    यह दृश्य देख बेटी की हालत बिगड़ गई, जिसे तत्काल मुस्करा सीएचसी में भर्ती कराया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।चंद्रशेखर अपने पीछे 12 वर्षीय पुत्र सूर्यांश, 22 वर्षीय पुत्री कोमल और पत्नी को छोड़ गए हैं। घटना के बाद पत्नी रो-रोकर बेहाल है और पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

    खबरें और भी

    थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला तनाव के कारण उठाए गए कदम का प्रतीत होता है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।