Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'भगवान ने कहा कि मार दो, तो मार दिया...', हमीरपुर में दादी को कुल्हाड़ी से काटने वाले हत्यारे पोते का कबूलनामा

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 01:00 PM (IST)

    हमीरपुर में गजेंद्र नामक व्यक्ति ने अपनी 80 वर्षीय दादी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में कहा कि भगवान ने उसे मारने को कहा था। ...और पढ़ें

    पोते ने दादी कुी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

    पोते ने दादी कुी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। 80 वर्षीय दादी की हत्या करने वाले गजेंद्र के सिर पर मानो कि खून सवार था। यही कारण था कि वह करीब एक घंटे तक कुल्हाड़ी लेकर तांडव करता रहा। उसने पहले अपने चाचा समेत पत्नी और मां पर हमला बोला।

    किसी तरह से इनकी जान बची तो उसने घर में अकेली रह रही दादी के पास पहुंचकर उनकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और गला रस्सी के सहारे चारपाई से बांधने के बाद घर की दहलीज पर बैठा रहा।

    मौके पर पहुंचे दारोगा पवन चौधरी ने जब उससे घटना का कारण पूछा तो आरोपित ने कहा कि भगवान जी ने कहा कि मार दो तो मार दिया। यह सुनकर मौके पर मौजूद पड़ोसी और पुलिस वाले सन्न रह गए।

    पहले चाचा पर कुल्हाड़ी से किया हमला

    रविवार की दोपहर कोतवाली राठ के मवई गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक पारिवारिक नाती गजेंद्र ने अपनी ही 80 वर्षीय दादी शोभारानी की हत्या कर दी। युवक ने पहले खेत पर अपने पारिवारिक चाचा बहादुर पर कुल्हाड़ी से हमला किया।

    खबरें और भी

    इसके बाद उसने अपनी पत्नी मनोज कुमार और मां सुमितरानी को भी मारने के इरादे से दौड़ा लिया। सभी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

    मृतका शोभारानी के पुत्र बहादुर ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे वह खेत पर मौजूद था। इसी दौरान आरोपित गजेंद्र कुल्हाड़ी लेकर खेत पहुंच गया और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान कुल्हाड़ी उसके कान में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया।

    hamirpur daadi murderer

    बहादुर ने बताया कि इसके बाद आरोपित ने खेत में मौजूद अपनी पत्नी मनोज कुमारी और मां सुमितरानी को भी मारने के लिए दौड़ा लिया और अंत में घर जाकर उसने दोपहर करीब एक बजे उसकी बूढ़ी मां की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

    एक घंटे तक सिर पर सवार था खून

    करीब एक घंटे तक हत्यारोपित गजेंद्र के सिर पर खून सवार रहा और उसने अंत में अपनी ही दादी की हत्या कर डाली।

    आरोपित ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उससे भगवान जी ने कहा कि मार दो तो उसने मार दिया। यह बात सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई।

    फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी हैं। वहीं घटना का कारण परिवारिक विवाद भी बताया जा रहा है लेकिन अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।

    यह भी पढ़ें- हमीरपुर में दादी की बेरहमी से हत्या, कुल्हाटी से काटा, फिर गले में रस्सी का फंदा डाल चारपाई से बांधा शव