Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police की मेहरबानी, हमीरपुर में महिला से दुष्कर्म के आरोपित को चौकी इंचार्ज ने छोड़ा, पीड़िता के पति ने उठाया खौफनाक कदम

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 07:53 PM (GMT+05:30)

    हमीरपुर में एक महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर छोड़ दिया, जिससे आहत होकर पीड़िता के पति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रय ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. आरोपित ने घर में घुसकर महिला के तमंचा लगाकर किया था दुष्कर्म

    2. परिवार के लोगों ने आरोपित को पकड़ पुलिस को सौंपा था

    3. सुमेरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज ने हिरासत में लेकर आरोपित को छोड़ा

    संवाद सहयोगी, सुमेरपुर(हमीरपुर)। तमंचा लगाकर एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। शोर मचाने पर परिवार वालों ने आरोपित को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं बिना किसी कार्रवाई के आरोपित को छोड़ने से आहत होकर पीड़िता के पति ने जहराली पदार्थ खा लिया।

    पीड़िता के पति की हालत बिगड़ गई। पति की हालत में सुधार के बाद पीड़िता पति के साथ रविवार को थाने पहुंची। जहां थानाध्यक्ष पवन पटेल ने महिला की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

    थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि उसका पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। गत 27 जुलाई की रात वह घर पर अकेली थी। रात करीब साढ़े दस बजे गांव का विशाल उर्फ चंद्रप्रकाश तिवारी दीवार फांद कर घर में घुस आया और तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी देते हुए महिला के साथ दुष्कर्म किया। युवक के चंगुल से छूटने के बाद उसने शोर मचाया।

    शोर सुनकर एकत्र हुए स्वजन ने आरोपित को पकड़कर पुलिस को सूचित किया। जिस पर सुरौली चौकी इंचार्ज कपिल मलिक एवं डायल 112 की टीम रात करीब एक बजे गांव पहुंची और आरोपित को हिरासत में लेकर चौकी ले गए। पीड़िता का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने दूसरे दिन सुबह बिना किसी कार्रवाई के महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को छोड़ दिया।

    खबरें और भी

    घटना की जानकारी पाकर वापस गांव लौटे पीड़िता के पति ने पुलिस की इस कृत्य से क्षुब्ध होकर एक अगस्त की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर रविवार को पीड़िता पति के साथ थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की तहरीर दी।

    तहरीर मिलने पर थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बल गांव भेजा है। आरोपित को चौकी से छोड़ने की बात पर पुलिस चौकी इंचार्ज कपिल मलिक ने बताया कि उन्होंने आरोपित को पीड़िता के कहने पर छोड़ा था।

    यह भी पढ़ें- हमीरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत: 40 लाख के बीमे के लिए पति बना हैवान, हत्या कर हादसा दिखाने पत्नी के शव पर चढ़ाई कार