Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर वन कर्मी ने खाया जहर, हालत बिगड़ने पर उरई रेफर

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 06:37 PM (GMT+05:30)

    राठ में वन विभाग के एक कर्मचारी ने अधिकारियों पर उत्पीड़न और अवैध लकड़ी बेचने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास क ...और पढ़ें

    अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर वन कर्मी ने खाया जहर।

    अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर वन कर्मी ने खाया जहर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, राठ। अधिकारियों पर उत्पीड़न व अवैध रूप से लकड़ी बेंचने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए वन विभाग के एक कर्मचारी ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। वनकर्मी के इस घटना से विभाग में खलबली मच गई है। वहीं गंभीर हालत में वन कर्मी को उरई रेफर कर दिया गया है।

    चित्रकूट के कर्वी थाना अंतर्गत भीकमपुर निवासी 45 वर्षीय चंद्रशेखर पटेल पुत्र सहदेव धनौरी वन विभाग की पौधशाला रेंज में वन रक्षक के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे चंद्रशेखर ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। वहां मौजूद कर्मचारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

    कर्मचारी ने आरोप लगाया कि वन विभाग के अधिकारी उसे लगातार परेशान कर रहे थे। चोरी से लकड़ी बिकवाने का दबाव बना रहे थे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि चंद्रशेखर की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया है।

    वन विभाग के अधिकारी अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि उनके यहां इस नाम का कोई व्यक्ति नहीं है। फिर भी मामले की जानकारी करते हैं। यदि इस तरह का कोई आरोप लगाया गया है तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    इस संबंध में थानाध्यक्ष राठ अनूप सिंह का कहना है कि इस संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। यदि तहरीर मिलती है तो मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में मधुमक्खियों के झुंड का तांडव, दो दर्जन से अधिक लोग घायल; ग्रामीणों में दहशत

    यह भी पढ़ें- बलिया में एक साल में बिजली ने ली 19 लोगों की जान, 95 लाख रुपये मिला मुआवजा