Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, खूनी हाईवे के प्रदर्शन पर दर्ज मुकदमा गलत, कार्यकर्ताओं के सम्मान से समझौता नहीं

    Updated: Tue, 26 May 2026 08:18 PM (IST)

    उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राठ, हमीरपुर में कहा कि भाजपा हमीरपुर को नंबर वन जिला बनाएगी और देश की अर्थव्यवस्था 11वें से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। ...और पढ़ें

    राठ पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिलते भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी व भाजपा नेता शिवेंद्र सिंह (दाएं से)। सौजन्य भाजपा नेता

    राठ पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिलते भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी व भाजपा नेता शिवेंद्र सिंह (दाएं से)। सौजन्य भाजपा नेता

    HighLights

    1. राठ के प्रशिक्षण वर्ग समारोह में बोले डिप्टी सीएम, कहा कि भाजपा हमीरपुर को बनाएगी नंबर वन जिला

    2. डिप्टी सीएम बोले देश की अर्थव्यवस्था 11वें से तीसरे नंबर पहुंची, प्रदेश में लोगों की आय तीन गुणा बढ़ी

    संवाद सहयोगी, राठ (हमीरपुर)। भाजपा सरकार में देश की अर्थव्यवस्था अब तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। 2014 के पहले देश की अर्थव्यवस्था 11वें नंबर पर थी। उप्र में लोगों की आय तीन गुणा बढ़ गई है। भाजपा सरकार लगातार जनता के हितों में काम कर रही है। भाजपा हमीरपुर को नंबर एक जिला बनाने का काम करेगी। उक्त बातें उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कस्बा राठ के नारायण गार्डन में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग समारोह में कहीं। इसके पहले डिप्टी सीएम ने स्वामी ब्रह्मानंद महाराज की समाधि स्थल पहुंचकर पुष्प अर्पित कर माथा टेका।

    कहा, कानपुर सागर हाईवे को लेकर किए गए प्रदर्शन में प्रशासन द्वारा जो मुकदमा दर्ज किया गया है, वह गलत है। कार्यकर्ताओं के सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना था कि हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई जहाज की यात्रा करें। 2014 के पहले उप्र में तीन चार हवाई अड्डे हुआ करते थे। लेकिन अब पूरे उप्र में 17 हवाई अड्डे बने हुए हैं। एशियाई का सबसे बड़ा हवाई अड्डा नोएडा में बनकर तैयार है।

    कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में सभी गरीब वर्ग के लोगों को पक्का मकान दिया गया है। कोई भी गरीब नहीं बचा है जिसे सरकारी आवास न मिला हो। महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन भी दिए गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के लिए प्रधानमंत्री ने 2014 में स्वयं झाड़ू उठाई थी। कहा कि बीमा फसल योजना 22 करोड़ और बीमा मुद्रा योजना 40 करोड़ लोगों को इसका लाभ मिला है।

    कानपुर सागर हाईवे पर डिवाइडर की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जानकारी मिली है। प्रशासन ने गलत किया है। इसे स्वीकार नहीं करेंगे। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। प्रधानमंत्री ने देश में मातृ भाषा की शिक्षा पर जोर दिया है।

    खबरें और भी

    इस मौके पर सदर विधायक डा.मनोज प्रजापति, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, जिला प्रभारी देवेश कुमार, जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद, बृजकिशोर गुप्ता, सुनील पाठक, ब्लाक प्रमुख गोहांड अरविंद मुखिया, प्रतीम सिंह किसान, संतविलास शिवहरे, अनिल यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, मनोज गुप्ता, पूर्व विधायक अंबेश कुमारी, प्रमोद सिंह गौर, लक्ष्मी नारायण सिंह, महेंद्र शुक्ला मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- शार्ट सर्किट से हमीरपुर में लगी आग, भैंस बचाने में किसान पर गिरा जलता छप्पर, कई जानवर भी मरे

    यह भी पढ़ें- हमीरपुर में वाटर पार्क जाने से मां ने रोका, नाराज बेटे ने फंदा लगाकर दी जान