Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, हापुड़ में 24 घंटे चलेगा कंट्रोल रूम; तैयारी में जुटे अधिकारी

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 04:33 PM (IST)

    हापुड़ प्रशासन ने श्रावण मास 2026 की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। एक बैठक मे ...और पढ़ें

    कांवड़ यात्रा।

    कांवड़ यात्रा।

    HighLights

    1. कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियों पर प्रशासन की बैठक।

    2. सुरक्षा, सफाई और चिकित्सा व्यवस्था पर विशेष ध्यान।

    3. 24 घंटे संचालित होने वाला एकीकृत कंट्रोल रूम स्थापित।

    जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ में श्रावण मास में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

    शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कविता मीना, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह और अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इसमें सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए।

    रखी जाएगी विशेष निगरानी 

    जिलाधिकारी कविता मीना ने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया जा चुका है। पूरे मार्ग पर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन निगरानी और पर्याप्त पुलिस व पीएसी बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

    नगर पालिका, नगर पंचायत और जिला पंचायत राज विभाग को कांवड़ मार्ग, शिविरों और घाटों पर नियमित सफाई, चूना छिड़काव, मोबाइल शौचालय और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सड़क पर गड्ढे, जलभराव और पाइपलाइन कार्य जैसी समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने को कहा गया।

    स्वास्थ्य विभाग को कांवड़ मार्ग पर चिकित्सा शिविर लगाने, पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराने तथा जिला अस्पताल और सभी सीएचसी-पीएचसी में इमरजेंसी सेवाएं, एंटी-वेनम, एंटी-रेबीज और जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए।

    वहीं, बिजली विभाग को जर्जर व लटकते तारों को दुरुस्त करने और कांवड़ शिविरों में नियमानुसार अस्थायी विद्युत कनेक्शन देने के लिए कहा गया।

    चिन्हित करने के निर्देश दिए 

    खाद्य सुरक्षा विभाग को होटल, ढाबों और खाद्य सामग्री विक्रेताओं की सघन जांच करने, जबकि परिवहन और यातायात विभाग को भारी वाहनों का प्रभावी रूट डायवर्जन लागू करने और कांवड़ियों के लिए अलग पार्किंग स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। यात्रा के दौरान शिकायतों और समन्वय के लिए जिला स्तर पर 24 घंटे संचालित होने वाला एकीकृत कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा।

    खबरें और भी

    बैठक में पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- रास्ता भटकने और मेडिकल इमरजेंसी से हर सुविधा तक, कांवड़ियों को पहली बार एक स्कैन पर मिलेगी मदद

    जनपदवासियों और कांवड़ियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और अनुशासन का प्रतीक है। सभी श्रद्धालु यातायात नियमों का पालन करें, प्लास्टिक का उपयोग न करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि यात्रा सकुशल एवं ऐतिहासिक ढंग से संपन्न हो सके।