Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आनंद विहार-पूर्णिया और सहरसा स्पेशल ट्रेनें अगस्त तक चलेंगी, त्योहारों और भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 12:17 AM (IST)

    रेलवे ने त्योहारों और बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट और आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा के बीच चलने वाली चार विशेष ट्रेनों ...और पढ़ें

    आनंद विहार से पूर्णिया और सहरसा के लिए विशेष ट्रेनों का परिचालन बढ़ा।

    आनंद विहार से पूर्णिया और सहरसा के लिए विशेष ट्रेनों का परिचालन बढ़ा।

    HighLights

    1. चार विशेष ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ाई गई।

    2. आनंद विहार-पूर्णिया और सहरसा रूट पर चलेंगी ट्रेनें।

    3. त्योहारी भीड़ और यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत।

    संवाद सहयोगी, हापुड़। त्योहारों और बढ़ती यात्री भीड़ को देख रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देने का काम किया है। पूर्व मध्य रेलवे की ओर से संचालित आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट और आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा के बीच चलने वाली चार विशेष ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा दी गई है। इससे दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

    उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल अब दो अगस्त से 30 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को कुल नौ फेरों के लिए संचालित होगी। वहीं 05580 आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल चार अगस्त से एक सितंबर तक प्रत्येक रविवार और मंगलवार को नौ फेरों तक चलेगी।

    छह अगस्त से 27 अगस्त तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चार फेरों तक संचालित

    उधर, 05575 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल का संचालन चार अगस्त से 25 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार को चार फेरों के लिए किया जाएगा जबकि, 05576 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा स्पेशल छह अगस्त से 27 अगस्त तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चार फेरों तक संचालित होगी।

    इन सभी ट्रेनों का संचालन पूर्व निर्धारित मार्ग, समय, ठहराव और रेक संरचना के अनुसार ही किया जाएगा। परिचालन अवधि बढ़ने से त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का दबाव कम होगा और आरक्षण मिलने में भी राहत मिलेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हापुड़ रेलवे स्टेशन पर सीसीएम का औचक निरीक्षण, अधिकारियों-कर्मचारियों में मची अफरातफरी