हापुड़ रेलवे स्टेशन पर सीसीएम का औचक निरीक्षण, अधिकारियों-कर्मचारियों में मची अफरातफरी
मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक (कैटरिंग) विवेक कुमार श्रीवास्तव ने हापुड़ रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं, खानपान और स्वच्छता का ...और पढ़ें
-1785435837059_m.webp)
चीफ कमर्शियल मैनेजर (केटरिंग) विवेक कुमार श्रीवास्तव ने हापुड़ रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया।
HighLights
सीसीएम विवेक श्रीवास्तव ने हापुड़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
यात्री सुविधाओं, खानपान और स्वच्छता का बारीकी से जायजा लिया।
अधिकारियों को सतर्कता और बेहतर साफ-सफाई के निर्देश दिए।
जागरण संवाददाता, हापुड़। उत्तर रेलवे की व्यवस्थाओं और यात्री सुविधाओं का जायजा लेने के लिए गुरुवार रात चीफ कमर्शियल मैनेजर (केटरिंग) विवेक कुमार श्रीवास्तव ने हापुड़ रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उनके पहुंचते ही अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।
निरीक्षण के दौरान सीसीएम ने प्लेटफार्म पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, खानपान व्यवस्था और स्वच्छता की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने स्टेशन मास्टर कक्ष, मुख्य संचालन कक्ष, ट्रेनों के संचालन से जुड़े पैनल सेक्शन, पावर केबिन सहित विभिन्न विभागों का जायजा लिया। इस दौरान तकनीकी उपकरणों, अभिलेखों और रजिस्टरों की भी जांच की गई।
प्लेटफॉर्म पर बेहतर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश
उन्होंने स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर बेहतर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि यात्रियों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने रेल कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।