दिल्ली-लखनऊ रूट के रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज, ब्रजघाट गंगा पुल पर 60 KMPH की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें
हापुड़ के ब्रजघाट में गंगा नदी पर बने रेल पुल पर अब ट्रेनें 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। पुल का मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद लोको पायलटों को गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे दिल्ली-लखनऊ लाइन पर यात्रा तेज होगी।

ब्रजघाट स्थित गंगा रेल पुल। जागरण आर्काइव
HighLights
गंगा रेल पुल पर ट्रेनों की गति बढ़ी।
अब 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।
पुल मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद निर्देश।
संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। तीर्थ नगरी ब्रजघाट में गंगा पर बने रेल पुल पर दिल्ली से आने वाली ट्रेन जल्द ही 60 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से चलेंगी। सभी लोको पायलट को निर्देश जारी हुए हैं कि गंगा पुल पर पहले 45 की स्पीड से चलाई जाती थी, लेकिन अब ट्रेन 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ाई जाएंगी।
स्टेशन अधीक्षक शिवमूर्ति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रजघाट में दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर गंगा पर रेल का पुल है। जिस पर अप और डाउन की लाइन हैं। जिससे ट्रेन गुजरती हैं। जिसके चलते पूर्व में ट्रेनों की स्पीड कम हो गई थी।
ट्रेनों को 45 किमी प्रति घंटे की स्पीड से निकाला जा रहा था। कई माह से रेलवे ने पुल का मरम्मत कार्य पूर्ण कराया है। इसके लिए बीच-बीच में कई बार ब्लाक लेना पड़ा। इसके बाद ट्रेनों को 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया जाएगा। सभी लोको पायलट को निर्देश कर दिया गया हैं।

