Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    '20 लाख रुपये, फॉर्च्यूनर और पूरी सैलरी मांगी', दिल्ली पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल से हैवानियत

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 12:15 PM (GMT+05:30)

    दिल्ली पुलिस की एक महिला कॉन्स्टेबल ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

    महिला कॉन्स्टेबल ने पति पर दहेज उत्पीड़न और अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप लगाया। ( सांकेतिक तस्वीर)

    महिला कॉन्स्टेबल ने पति पर दहेज उत्पीड़न और अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप लगाया। ( सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल ने पति-ससुराल पर लगाए गंभीर आरोप

    2.  20 लाख रुपये, फॉर्च्यूनर कार और वेतन की मांग का आरोप

    3. एसपी के आदेश पर महिला थाने में मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

    जागरण संवाददाता, हापुड़। दिल्ली पुलिस में तैनात एक महिला कॉन्स्टेबल ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट, जान से मारने की कोशिश और अप्राकृतिक यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    दिसंबर 2022 में हुई थी शादी

    थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की शादी दिसंबर 2022 में हरियाणा के जींद जिले के बरसोला गांव के अनूप से हुई थी। दोनों ही दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल हैं।

    20 लाख रुपये, फॉर्च्यूनर और पूरी सैलरी मांगी

    पीड़िता का आरोप है कि शादी में करीब 40 लाख रुपये खर्च किए गए, लेकिन इसके बावजूद पति, सास, ससुर, ननद और जेठ 20 लाख रुपये नकद, एक फार्च्यूनर कार और उसकी पूरी सैलरी अपने खाते में ट्रांसफर कराने की मांग करते रहे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ लगातार मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया।

    शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मई 2026 में गर्भवती होने के दौरान पति ने उसके पेट में लात मारी और जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए, जिससे गर्भपात हो गया। वहीं, दिल्ली से लौटते समय अक्षरधाम के पास कार का जानबूझकर एक्सीडेंट कराने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि जून और जुलाई 2026 में जींद स्थित ससुराल में सास, ससुर और ननद ने उसका गला दबाकर हत्या का प्रयास भी किया।

    महिला थाना पुलिस ने एसपी के आदेश पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- 'दूसरी शादी के लिए मुझे रास्ते से हटाना चाहता है पति', हापुड़ में महिला ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

    खबरें और भी