गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार का टायर फटा, CCTV पोल से टकराकर पलटी; तीन लोग घायल
गंगा एक्सप्रेसवे पर बहादुरगढ़ के पास कार का टायर फटने से एक दुर्घटना हो गई, जिसमें तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सभी दिल्ली जा रहे थे जब यह हादसा ...और पढ़ें

दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान वहां लगे सीसीटीवी का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। एआई इमेज
HighLights
गंगा एक्सप्रेसवे पर कार का टायर फटने से हादसा।
दुर्घटना में तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए।
बहादुरगढ़ के पास जखैड़ा गांव में हुई घटना।
संवाद सहयोगी, बहादुरगढ़ (हापुड़)। थाना क्षेत्र के जखैड़ा गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर कार का टायर फटने से दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान वहां लगे सीसीटीवी का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया।
चंदौसी के रहने वाले राहुल गुप्ता अपनी बहन मोनिका गुप्ता के साथ गंगा एक्सप्रेसवे के माध्यम से दिल्ली जा रहे थे। वह जैसे ही बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के जखैड़ा रहमतपुर क्षेत्र में पहुंचे तो अचानक कार का टायर फट गया। कार की गति तेज होने के कारण कार वहां लगे सीसीटीवी के पोल से टकराने के बाद पलट गई। इस दुर्घटना में कार सवार लोग मामुली रूप से घायल हो गए।
इस बीच वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इस बात की सूचना वहां लगे टोल फ्री नंबर पर दी। इस दौरान वहां पहुंची एंबुलेंस के कर्मचारियों ने उनकी मदद की। बहादुरगढ़ थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव का कहना है कि किसी के द्वारा भी पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। हमारे संज्ञान में यह घटना नहीं है।