गढ़मुक्तेश्वर: मुंहबोली बहन से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और छेड़छाड़ के आरोपित वीरपाल को पुलिस ने तमंचे के साथ पकड़ा
गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने मुंहबोली बहन से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोपी इनामी वीरपाल को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

आरोपी गिरफ्तार। जागरण
HighLights
इनामी बदमाश वीरपाल मुंहबोली बहन से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार।
पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था वीरपाल पर।
गिरफ्तारी के समय तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए।
संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर। मुंहबोली बहन के साथ दुष्कर्म करने तथा उसको ब्लैकमेल करने वाले आरोपित वीरपाल को पुलिस ने पलवाड़ा रोड से गिरफ्तार कर लिया है। उस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा एवं एक कारतूस बरामद किया है।
कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि वीरपाल पर मेरठ के थाना परिक्षितगढ़ के एक गांव की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि वह वीरपाल यादव को मुंहबोला भाई मानती थी।
20 दिसंबर 2021 को वीरपाल यादव एवं उसका भाई सतवीर उसके घर मिठाई लेकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मिठाई में कोई नशीला पदार्थ मिलाया हुआ था। मिठाई खाने के बाद वह बेहोश हो गई।
सतवीर ने बनाया घटना का वीडियो
इस दौरान वीरपाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया तो सतवीर ने घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद दोनों ने ब्लैमेल कर उससे दस लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करा लिए तथा पांच लाख रुपये नकद ले लिए। इसके बाद भी वह और धन की मांग कर रहे थे।
परेशान होकर महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अनेक बार उसको गिरफ्तार करने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा है। इस बीच एक जुलाई को उसके घर पर भी मुनादी कराई गई थी। इसके बाद उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।
बुधवार की सुबह पुलिस ने उसको पलवाड़ा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा तथा कारतूस को बरामद किया है।
छोटी बहन पर किया सरिए से वार
बता दें कि इस घटना के अतिरिक्त वीरपाल के खिलाफ 26 अप्रैल 2026 को तीर्थ नगरी की रहने वाली एक लड़की को बहला फुसला कर अपने साथ ले जाने का आरोप लगा था।
खबरें और भी
महिला ने आरोप लगाया था कि लड़की की छोटी बहन ने इस बात का विरोध किया तो वीरपाल एवं उसके साथी धर्म ने छोटी लड़की के सिर पर सरिए से वार कर दिया तथा उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इसके बाद वह छोटी बहन को बेहोश कर लड़की को लेकर फरार हो गया था।
इस मामले में भी उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि उस पर अलग- अलग मामलों में पांच मुकदमें पंजीकृत है। उसको तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें- बारामूला में दोस्त संग घूमने गई युवती से दरिंदगी, वीडियो बनाकर किया वायरल, SSP ने बताया कैसे दोबोचे दोनों आरोपी