हापुड़: पति ने दांतों से काट लिया पत्नी का बायां कान, पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की
हापुड़ के छपकौली गांव में एक शराबी पति ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी का कान दांतों से काट लिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला ...और पढ़ें
-1783077106913-1785130918261_m.webp)
AI जनरेटेड।
HighLights
शराबी पति ने घरेलू विवाद में पत्नी का कान काटा।
हापुड़ के छपकौली गांव में हुई यह हिंसक घटना।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक महिला ने अपने पति पर शराब के नशे में मारपीट करने, गाली-गलौज करने और दांतों से उसका कान काटने का आरोप लगाया है।
वहीं, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गांव छपकौली की काजल ने बताया कि उसकी शादी अनिकेत से हुई है। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति शराब पीकर अक्सर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता है। कई बार समझाने के बावजूद उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।
दांतों से बायां कान काट लिया
आरोप है कि 12 जुलाई की दोपहर करीब दो बजे आरोपी शराब के नशे में घर पहुंचा और बिना किसी बात के उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की और दांतों से उसका बायां कान काट लिया।
आरोप है कि घटना के बाद आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल महिला अपनी मां के साथ बाबूगढ़ थाने पहुंची और पूरी घटना से पुलिस को अवगत कराया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- कानों में इयरफोन, ट्रैक पर बैठा युवक: हापुड़ में ट्रेन की चपेट में आने से 33 वर्षीय व्यक्ति की मौत
थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपित पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।