आंतों में छेद से लेकर किडनी फेल्योर तक... 'जहर' बन रहा केमिकल वाला पनीर
नकली और केमिकल युक्त पनीर का सेवन गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन रहा है, जिसमें किडनी फेल्योर और लीवर की बीमारी शामिल है। ...और पढ़ें
-1784278559443_m.webp)
एआई जनरेटेड इमेज
HighLights
नकली पनीर से किडनी, लीवर और आंतों को गंभीर नुकसान।
हापुड़ कनेक्शन के बाद एक कारोबारी पर मुकदमा दर्ज।
कास्टिक सोडा सहित कई रसायन पनीर बनाने में इस्तेमाल।
संवाद सहयोगी, हापुड़। थाली में परोसा पनीर, जो थाली में परोसा जाता है, अब लोगों की सेहत के लिए एक बड़ा खतरा बनता जा रहा है। नकली और केमिकल युक्त पनीर का सेवन आंतों को गंभीर नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ किडनी फेल्योर, लीवर की बीमारी, फूड प्वाइजनिंग और हृदय संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है।
मेरठ में पकड़े गए नकली पनीर प्रकरण की जांच में हापुड़ कनेक्शन के बाद डीएम के निर्देश पर एक कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जांच में पता चला है कि नकली पनीर बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई रसायनों की सप्लाई हापुड़ से की जा रही थी। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, कास्टिक सोड़ा, रिफाइंड सोया आयल, विंगर एसिड, स्टार्च पाउडर और हाईड्रोजन परआक्साइड जैसे रसायनों का उपयोग पनीर को असली जैसा रंग और बनावट देने के लिए किया जा रहा था।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि यह मिलावटी पनीर हाईवे किनारे ढाबों, छोटे होटलों और बड़े कैटरिंग नेटवर्क तक पहुंच रहा था। स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप मित्तल का कहना है कि ऐसे पनीर का सेवन पाचन तंत्र पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग अब हापुड़ के गोदामों और डेयरियों की जांच कर रहा है। बरेली से पानीपत व दिल्ली से कानपुर तक जिले से पनीर आपूर्ति करने की जानकारी मिली है।
यह भी पढ़ें- सील पैक पानी की बोतल में कहां से आया तेजाब? हापुड़ में युवती की तबीयत बिगड़ने पर सुनार समेत दो पर FIR
किन रसायनों का कैसे हो रहा इस्तेमाल
- कास्टिक सोडा फ्लैक्स: पनीर को अधिक सफेद, सख्त व गाढ़ी बनावट देने में।
- रिफाइंड सोया आयल: कम फैट वाले दूध में मिलाकर अधिक मात्रा में पनीर तैयार करने और मुनाफा बढ़ाने के लिए।
- विंगर एसिड: पनीर को अधिक सख्त बनाने, ताकि आसानी से तला जा सके।
- स्टार्च पाउडर: वजन बढ़ाने और मात्रा अधिक दिखाने के लिए।
- रानीपाल लिक्विड: पनीर को अधिक सफेद और ताजा जैसा दिखाने के लिए।
- हाईड्रोजन परआक्साइड: लंबे समय तक खराब होने से बचाने के उद्देश्य से।